विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2019

फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ता के शिकायत पर युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया फेसबुक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ता के शिकायत पर युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल- (फाइल फोटो)
  • फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप
  • कांग्रेस कार्यकर्ता ने की शिकायत
  • युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली:

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया फेसबुक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारागांव निवासी युवक ललित यादव (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यादव पर आरोप है कि उसने फेसबुक में मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी. पुलिस ने यह कार्रवाई युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता की शिकायत के बाद की है.

भारत आने के लिए 'उत्सुक' अमेरिकी विदेश मंत्री ने लगाया BJP का चुनावी नारा, बोले- मोदी है तो मुमकिन है...

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर शहर के जयस्तंभ चौक और शास्त्री चौक के मध्य बन रहे स्काईवाक (पैदल चलने वालों के लिए सड़क के उपर से बनाया गया रास्ता) के अस्तित्व को लेकर किए गए पोस्ट पर यादव ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी कर दी थी. उन्होंने बताया कि यादव के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया तथा उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

तेलंगाना: TRS में शामिल हुए कांग्रेस के बागी विधायक ने कहा- हम भेड़ या बकरी नहीं जो...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व रमन सिंह सरकार ने पैदल चलने वालों के लिए स्काईवाक का निर्माण शुरू किया था. स्काईवाक के निर्माण के प्रारंभ होने के साथ ही यह परियोजना विवादों में घिर गया था. राज्य में नई सरकार के गठन के बाद इसकी उपयोगिता को लेकर बहस छिड़ गई है. राज्य सरकार ने स्काईवाक को लेकर जनता से राय मांगी है. 

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Chief Minister Bhupesh Baghel, Man Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com