विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2018

मध्य प्रदेश : धार के राजवाड़ा में आग से 10 दुकानें जलकर खाक

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक दुकान में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया. पहले तो स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब हालात और बिगड़े तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

Also Read in
मध्य प्रदेश : धार के राजवाड़ा में आग से 10 दुकानें जलकर खाक
प्रतीकात्मक फोटो
भोपाल: मध्य प्रदेश के धार जिले के राजवाड़ा में शनिवार देर रात को लगी आग में 10 दुकानें जलकर खाक हो गईं. आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि देर रात को राजवाड़ा के करीब स्थित बोहरा बाखल क्षेत्र की एक दुकान में लगी आग ने धीरे-धीरे आसपास की लगभग 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को लगाया गया.

मध्य प्रदेश: BJP नेता ने इस शख्स को मुर्गा बनाकर बनाया वीडियो, बेटी ने देखते ही खा लिया जहर

सिंह के अनुसार, देर रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान की आशंका है. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक दुकान में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया. पहले तो स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब हालात और बिगड़े तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

वीडियो : कोलारस और मुंगावली में 70 फीसद से ज्यादा वोटिंग
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com