विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2019

कल्याण में बीच सड़क पर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन पहली नजर में  ये एकतरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है. 

कल्याण में बीच सड़क पर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मुंबई:

मुंबई के पास कल्याण में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां APMC मार्केट में शुक्रवार को दिन दहाड़े एक बदमाश ने एक महिला को चाकू से गोदकर मार डाला. वहां लगे सीसीटीवी में इस हैवानियत की पूरी वारदात कैद हो गई. इस घटना के सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि महिला स्कूटी से आकर रुकती है तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आये दो युवको में से एक ने उतरकर महिला पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया और फिर दोनों भाग गए. खून से लथपथ पड़ी महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 
 

51rr7r1o

मृतक महिला की पहचान सोनम कटारिया के रूप में हुई है.  कल्याण के बाजार पेठ पुलिस ने एक आरोपी बाबू ढकनिला को  इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन पहली नजर में  ये एकतरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalyan, Stabbed To Death, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com