विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2020

पूर्व CM नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे की सरकार को बताया 'नकारा', कहा- 56 में 35 विधायक नहीं हैं संतुष्ट

बीजेपी (BJP) के कोटे से राज्यसभा सदस्य राणे ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार को 'नकारा' सरकार करार दिया.

पूर्व CM नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे की सरकार को बताया 'नकारा', कहा- 56 में 35 विधायक नहीं हैं संतुष्ट
नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे की सरकार को 'नकारा' सरकार बताया.
  • राणे ने कहा, बीजेपी के पास 105 विधायक हैं तथा शिवसेना के पास महज 56
  • राणे ने कहा, इन 56 विधायकों में से भी 35 विधायक असंतुष्ट हैं
  • शिवसेना, NCP और कांग्रेस ने सरकार बनाने में 5 हफ्तों से अधिक समय लिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ठाणे:

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने दावा किया है कि राज्य में शिवसेना (Shiv Sena) के 56 विधायकों में से 35 पार्टी नेतृत्व से ''असंतुष्ट'' हैं. फिलहाल बीजेपी (BJP) के कोटे से राज्यसभा सदस्य राणे ने एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार को 'नकारा' करार दिया और कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने में पांच सप्ताह से अधिक समय लिया. उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी महाराष्ट्र में सत्ता में जरूर लौटेगी.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 3 जिलों के स्थानीय निकाय चुनाव में BJP को झटका, MVA बड़े विजेता के रूप में उभरी

उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास 105 विधायक हैं तथा शिवसेना के पास महज 56 और उसमें भी 35 ''असंतुष्ट'' हैं. राणे ने यह भी कहा कि किसानों का ऋण माफ करने का ठाकरे सरकार का वादा भी ''खोखला'' है, क्योंकि इस बात की कोई समय सीमा नहीं है कि इसे कब लागू किया जाएगा. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की औरंगाबाद यात्रा का जिक्र करते हुए राणे ने कहा कि वह किसी योजना की घोषणा किये बगैर या इस क्षेत्र को कोई फंड दिये बिना लौट आये.

उन्होंने कहा, ''हम ऐसी सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? उन्हें सरकार चलाने के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है. उन्होंने सरकार बनाने में पांच सप्ताह ले लिए जिससे कोई भी सोच सकता है कि वे इसे कैसे संचालित करेंगे.'' बीजेपी और राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के हाथ मिलाने संबंधी अटकलों पर कुछ कहने से इनकार करते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि भाजपा प्रमुख ही इस पर कुछ कहेंगे.

Video: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दी मंत्रालयों के बंटवारे को मंजूरी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com