विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2019

PMC बैंक केस में एक और बड़ा खुलासा, HDIL के प्रमोटर्स राकेश और सारंग वाधवा की लंदन और दुबई में भी अकूत संपत्ति

पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (PMC Bank Case) के घाटे में होने की वजह से लाखों खाताधारकों की जीवन भर की जमापूंजी अटक गई है.

PMC बैंक केस में एक और बड़ा खुलासा, HDIL के प्रमोटर्स राकेश और सारंग वाधवा की लंदन और दुबई में भी अकूत संपत्ति
PMC Bank Case: HDIL के प्रमोटर्स राकेश और सारंग वाधवा की लंदन और दुबई में भी संपत्ति
  • PMC बैंक केस में एक और बड़ा खुलासा
  • राकेश और सारंग वाधवा की लंदन और दुबई में भी अकूत संपत्ति
  • ED की जांच में हुए ये खुलासा
महाराष्ट्र:

पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (PMC Bank Case) के घाटे में होने की वजह से लाखों खाताधारकों की जीवन भर की जमापूंजी अटक गई है. हजारों के बेघर होने की नौबत आ गई है लेकिन जो बैंक को इस हालात में ले जाने के लिए जिम्मेदार हैं उन्होंने देश ही नही विदेशों में भी करोडों की संपत्ति बनाई है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और ED की जांच में ये खुलासे रहे हैं. जांच एजेंसी ED मामले में मनी लांड्रिग की तहकीकात कर रही है तो मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा बैंक घोटाले की. बैंक के इस हालात में पंहुचने की सबसे बड़ी वजह है एक ही ग्रुप HDIL की कंपनियों को कुल कर्ज का 73 फीसदी देना.

PMC बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, HDIL के प्रवर्तक का बंगला किया सील

HDIL के डिफॉल्टर हो जाने से बैंक की मुसीबत बढ़ गई और आरबीआई (RBI) को बैंक में अपना प्रशासक बैठाना पड़ा. जाहिर है सबकुछ प्रबन्धन और HDIL के मालिकों की मिलीभगत से हुआ इसलिए मुम्बई पुलिस की EOW ने मामला ने HDIL के मालिक राकेश वाधवा और सारंग वाधवा, बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस और पूर्व चैयरमैन वरियम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

चारों की गिरफ्तारी के बाद अब बैंक को खोखला करने की उनकी कारगुजारियों का खुलासा हो रहा है. देश और विदेशों में मिल रही इनकी संपत्तियों से पता चल रहा है कि बैंक खाताधारकों की मेहनत की कमाई से ये अपनी तिजोरी भरते रहे.

वित्त मंत्री ने की PMC के नाराज ग्राहकों से मुलाकात, कांग्रेस ने कुछ यूं कसा तंज

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पता चला है कि HDIL के दो प्रमोटरों पिता राकेश वाधवा और पुत्र सारंग वाधवा की लंदन और दुबई में भी संपत्ति है. लंदन में आलीशान बंगला है. एजेंसी अब इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए अदालत के जरिये लेटर ऑफ रोगेटरी जारी करने की कोशिश में है. मुम्बई और आसपास की संपत्तियों को तो सील करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है.

अभी तक इनकी जिन सम्पत्तियों ने जब्त किया गया है उनमे पालघर जिले के वसई में 5 एकड़ में फैला विशाल विला, अलीबाग में एक विशाल बंगला, 2 रॉल्स रॉयस और एक बेंटले सहित 6 लक्जरी कारें, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्क दो निजी जेट विमान हैं. इसके अलावा मॉरीशस के समुद्र तट पर एक याट् भी है जिसे जब्त करने के लिए प्रक्रिया जारी है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने PMC बैंक के नाराज ग्राहकों से की मुलाकात, कहा- RBI गवर्नर से करूंगी बातचीत

अब तक 60 करोड़ रुपये की ज्वैलरी भी जब्त की जा चुकी है. सिर्फ HDIL के प्रमोटर ही नहीं PMC बैंक के चैयरमैन वरियम सिंह ने भी अकूत संपत्ति बनाई है. पता चला है कि UK और USA दोनों जगह बंगले हैं और कनाडा में एक होटल भी है जो बेटे के नाम पर है. पूर्व एमडी जॉय थॉमस के 4 फ्लैट पुणे में होने की जानकारी मिली है. एजेंसियां सभी जानकारियों की जांच पड़ताल में जुटी हैं.

इस बीच EOW ने भी मुंबई में वाधवा परिवार की तकरीबन 3500 करोड़ की कुछ निवासी और कुछ व्यवसायिक संपत्तियां जप्त की है. जांच में ये भी पता चला है कि कारोबार में मदद के लिए HDIL की तरफ से महाराष्ट्र के 2 बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को जगह दी गई थी.

VIDEO: HDIL के डायरेक्टर गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMC Bank Case, HDIL Promoters, Rakesh Wadhwa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com