मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जबरन घुसने वाले रोहन पारेख के मामले में नए खुलासे हुए है. रोहन के पास से PMO का फर्जी आईडी मिला था. वह एक गार्ड के साथ उस इवेंट में घुसा था, गार्ड के पास एक बंदूक भी था. अब पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, आरोपी रोहन पारेख को पीएमओ से नौकरी का कोई आधिकारिक ईमेल कभी नहीं मिला था. यह खुलासा रोहन के वकील द्वारा कल कोर्ट में किए गए उस दावे को पूरी तरह खारिज करता है, जिसमें कहा गया था कि उसे मेल प्राप्त हुआ था. आज पुलिस ने रोहन के पिता प्रेमल पारेख से करीब 3 घंटे तक लंबी पूछताछ की.
सवाल पर तिलमिलाए पिता ने मीडिया पर उठाए सवाल
पूछताछ के बाद जब वे बाहर निकले, तो उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के बजाय उनसे बदसलूकी की. प्रेमल पारेख ने पत्रकारों पर हाथ उठाया और फिर मुंह पर मास्क लगाकर वहां से भाग निकले. पुलिस जांच में साफ हो गया है कि रोहन को पीएमओ से कोई भी ईमेल नहीं आया था. चौंकाने वाली बात यह है कि रोहन ने अपने पिता प्रेमल पारेख से भी पीएमओ में नौकरी लगने का झूठ बोला था.
जांच में रोहन पारेख मेंटली पूरी तरह से फिट निकला
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी रोहन पारेख मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और सक्षम है. मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है. रोहन और उसके पिता प्रेमल पारेख अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं. पूनम चेंबर में प्रेमल पारेख की शेयर बाजार से जुड़ी एक कंसल्टेंसी फर्म OHM STOCK BROKER है. इसके अलावा, उनके भाई की ड्रोन व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी भी है.
3 घंटे की पुलिस पूछताछ के बाद बाहर आए पिता प्रेमल पारेख का रवैया आक्रामक था. मीडिया द्वारा मामले पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों पर हाथ उछाला और बिना कुछ बोले मास्क लगाकर निकल गए.
तीसरा आरोपी अब भी फरार
इस फर्जीवाड़े में शामिल तीसरा आरोपी प्रथमेश बागुल, जो 'ऑफिस बॉय' के रूप में काम करता था, वह फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. मालूम हो कि बीते मंगलवार शाम प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम रोहन अपने बॉडीगार्ड के साथ जबरन घुसा था.
यह भी पढे़ं - फर्जी ID कार्ड, बंदूक... मुंबई में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं