विज्ञापन

नासिक का जालसाज ज्योतिषी गिरफ्तार, महिलाओं को फंसाकर बनाए अश्लील वीडियो, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Nashik News: खुद को ज्योतिषी बताने वाले इस जालसाज ने अपने कार्यालय में गुप्त तरीके से CCTV कैमरे लगाए हुए थे. पुलिस को दफ्तर से एक पेनड्राइव भी मिला है, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी वीडियो इसी कार्यालय में रिकॉर्ड किए गए थे.

नासिक का जालसाज ज्योतिषी गिरफ्तार, महिलाओं को फंसाकर बनाए अश्लील वीडियो, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
नासिक में फर्जी ज्योतिषी गिरफ्तार.
  • नासिक पुलिस ने अशोक खरात नाम के जालसाज ज्योतिषी को महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है
  • आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स नाम से कार्यालय चलाता था
  • कार्यालय में गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनसे कई आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए
मुंबई:

नासिक पुलिस ने एक जालसाज ज्योतिषी को धर दबोचा है. अशोक खरात उर्फ “कैप्टन” नाम का शख्स खुद को ज्योतिषी बताकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. फिर उसके साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतें करता था. इतना ही नहीं उनका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाता था. जालसाज अशोक खरात उर्फ “कैप्टन अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. 

महिलाओं को बातों में फंसाता था जालसाज

देखने में यह जालसाज काफी रुबाबदार लग रहा है.चेहरे पर गजब का तेज और कपड़े ऐसे पहनता था कि जैसे बहत ही ज्ञानी और बड़ा आदमी हो. पहली नजर में कोई भी उसे पहचानने में धोखा खा जाए. शायद इसी वजह से महिलाएंं उसकी बातों में फंस जाती थीं. वह समझ ही नहीं सकीं कि यह कोई ज्योतिषी नहीं बल्कि एक फरेबी है, जो उनका फायदा उठा रहा है. धीरे-धीरे महिलाएं उसका शिकार बन गईं.

दफ्तर में बनाता था महिलाओं के अश्लील वीडियो

जानकारी के मुताबिक आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में अपना ऑफिस चलाता था. वह खासकर महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनके अपना शिकार बनाता था. कनाडा कॉर्नर इलाके में उसका 'ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स' नाम से कार्यालय है. पुलिस की कार्रवाई के बाद फिलहाल यह कार्यालय बंद है.

पेनड्राइव से मिले आपत्तिजनक वीडियो

जानकारी के मुताबिक खुद को ज्योतिषी बताने वाले इस जालसाज ने अपने कार्यालय में गुप्त तरीके से CCTV कैमरे लगाए हुए थे. पुलिस को दफ्तर से एक पेनड्राइव भी मिला है, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी वीडियो इसी कार्यालय में रिकॉर्ड किए गए थे. आरोपी अशोक खरात के दिल्ली से लेकर स्थानीय स्तर तक के बड़े राजनीतिक नेताओं के साथ संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- बेटे-बहू ने बुजुर्ग को बोरे में बांधकर पार्सल कर दिया, कूरियर खुला तो जिंदा निकला, VIDEO सामने आया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Nashik News, Nashik Fake Astrologer Arrest, Nashik Police, Fake Astrologer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com