मुंबई में भारी बारिश से बीच पेड़ गिरने से एक बुर्जुग की मौत हो गई. इस सीजन बारिश के बीच पेड़ गिरने से मौत की यह मुंबई की दूसरी घटना है. इससे पहले स्कूल बस पर पेड़ गिरने से विहान श्रीवास्तव नामक एक बच्चे की मौत हो गई थी. अब मुंबई के कुर्ला में पेड़ गिरने से युनूस हकीमुद्दीन शेख नामक शख्स की मौत हो गई है. यह हादसा मुंबई के कुर्ला इलाके में नौपाड़ा स्कूल के पास हुई. बताया गया कि युनूस हकीमुद्दीन शेख अपनी नई दुकान के उद्घाटन की तैयारियों के सिलसिले में वहां आए हुए थे. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें बारिश के बीच अचानक पेड़ गिरता नजर आ रहा है.
कुर्ला इलाके में पेड़ गिरने से शख्स की मौत
हादसे के दो घंटे बीत जाने के बाद भी बीएमसी का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. कुर्ला इलाके में पिछले एक सप्ताह के भीतर बारिश से जुड़ी इस तरह की घटनाओं में ये तीसरे व्यक्ति की मौत है. इसके अलावा मुंबई में जारी बारिश के बीच अलग-अलग हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है. मेनहोल में गिरने से अजफल शेख नामक शख्स की मौत हो गई थी. जिसके पर बीएमसी के 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था.
दूसरी ओर नवी मुंबई के वाशी सेक्टर-10 में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण स्कूल के पास भी एक पेड़ गिर गया. हालांकि गनीमत रही कि रविवार की छुट्टी होने से कारण कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई.
नवी मुंबई में भारी बारिश और तेज आंधी के कारण घणसोली में एक निर्माण स्थल के लोहे के पतरे उड़कर सड़क पर खड़ी कारों पर गिरे. इस हादसे में कई गाड़ियां पतरों के नीचे दब गईं जिससे वाहनों का नुकसान हुआ, कोई जनहानि नहीं.
मुंबई में बारिश से जुड़े हादसों में लोगों की मौत
2 जुलाई: मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत के बाद BMC ने बड़ी कार्रवाई की है. असिस्टेंट गार्डन सुपरिटेंडेंट जगदीश भोईर को निलंबित कर दिया गया है और 8 दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी गई है.
4 जुलाई: महाराष्ट्र के ठाणे में बिजली का करंट लगने से 17 साल की एक लड़की की मौत हो गई. मृतक लड़की, आलिया चांदीवाला, ठाणे के पास मुंब्रा के यास्मीन पार्क की रहने वाली थी. वह किसी काम से बाहर निकली थी, तभी पानी से भरे इलाके में उसे बिजली का करंट लग गया.
यह भी पढ़ें - विहान के बहाने सवाल: बारिश होते ही 'साइलेंट किलर' क्यों बन जाते हैं पेड़ ? मुंबई में 10 साल में हुईं 45 मौतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं