- DCP प्रवीण मुंडे ने लोगों से दिनचर्या फॉलो करने की अपील की
- उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर मत दें ध्यान
- इस मामले में 15 लोग गिरफ्तार भी किये जा चुके हैं
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र बंद अब तक 8 केस दर्ज, 15 गिरफ्तार, DCP शाहाजी बोले-स्थिति बिगड़ने नहीं देंगेPune: Security arrangements in Dandekar pool in view of protests over #BhimaKoregaonViolence, DCP Pravin Mundhe says, 'we appeal all citizens to carry on with their daily routine. There will be peace in the city. Don't trust rumours being spread on social media' pic.twitter.com/7E0s3TFNqF
— ANI (@ANI) January 3, 2018
इस संबंध में डीसीपी प्रवीण मुंडे ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी नागरिकों को अपनी दैनिक दिनचर्या को फॉलो करें, शहर में शांति होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रहीं अफवाहों पर भरोसा मत करें. वहीं, बंद से सबसे प्रभावित इलाके चेम्बूर जोन6 के डीसीपी शहाजी उमाप ने बताया कि कल की हिंसा पर अभी तक कुल 8 मामले दर्ज किए गये हैं और 15 लोग गिरफ्तार भी किये जा चुके हैं. आज सुबह से कड़ा बंदोबस्त रखा गया है और स्थिति बिगड़ने नही दी जाएगी.
#Maharashtra: Large number of protesters have occupied the railway tracks at Nallasopara Station, disrupting rail traffic. Administration & security forces are making all efforts to normalize the train operations-Western Railway #BhimaKoregaonViolence pic.twitter.com/xTBjKnP8xU
— ANI (@ANI) January 3, 2018
इससे पहले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने नालासोपारा स्टेशन पर रेलवे पटरी पर बैठकर प्रदर्शन करते दिखे, जिससे रेल यातायात में बाधा पहुंची. प्रशासन और सुरक्षा बलों ने ट्रेन के संचालन को सामान्य करने के लिए सभी प्रयास किए हैं.
Commuters stranded due to less number of auto-rickshaws & other transport in Mumbai, rickshaw driver in Mulund says, 'we are supporting this bandh only because we are scared of our loss. They can vandalize anything here' #BhimaKoregaon pic.twitter.com/uEfLsIwpJR
— ANI (@ANI) January 3, 2018
यह भी पढ़ें: दलितों के प्रदर्शन की आंच मुंबई तक पहुंची, कई इलाकों में तनाव, 10 खास बातें
बंद के कारण मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में भारी कमी देखने को मिल रही है. लोग ऑटो के लिए लाइन में खड़े हैं. इस संबंध में मुलुंड में रिक्शा चालकों ने कहा कि हम इस बंद का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि हम अपने नुकसान से डरते हैं. वे कुछ भी बर्बाद कर सकते हैं.
Inter state bus services from Karnataka-Maharashtra temporarily suspended as a precautionary measure: Visuals from Kalaburagi #BhimaKoregaonViolence pic.twitter.com/XMQoADnF9Z
— ANI (@ANI) January 3, 2018
VIDEO: पुणे हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र बंद
वहीं, कर्नाटक-महाराष्ट्र से अंतरराज्यीय बस सेवाएं अस्थायी तौर पर निलंबित कर दी गई हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं