विज्ञापन

बहू की नींद में खलल डालना सास को पड़ा भारी, सुबह जल्दी उठाया तो डंडे से पीटा

पुलिस शिकायत के मुताबिक, बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू से सुबह जल्दी उठने के लिए कहा था, क्योंकि धान की रोपाई का मौसम चल रहा है और खेतों में काम करना था. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई.

बहू की नींद में खलल डालना सास को पड़ा भारी, सुबह जल्दी उठाया तो डंडे से पीटा
रत्नागिरि में नींद से जगाने पर बहू ने सास को पीट दिया. (AI फोटो)
  • रत्नागिरि जिले के चिपलून तालुका में बहू ने सास को सुबह जल्दी उठाने पर गाली-गलौज कर डंडे से पीटा
  • सास ने खेत में बुआई के काम के लिए मदद मांगते हुए बहू को जल्दी उठने को कहा था, जिससे विवाद हुआ
  • बहू ने बुजुर्ग सास पर लकड़ी के तख्ते से हमला किया, जिससे सास गंभीर रूप से घायल हो गईं
मुंबई:

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में बहू को नींद से जगाना सास को भारी पड़ गया. सास के सुबह जल्दी उठाते ही बहू को इतना गुस्सा आया कि उसने 71 साल की बुजुर्ग सास की पिटाई कर दी. उसने पहले बुजुर्ग सास के साथ गाली-गलौज की और फिर उन्हें डंडे से पीटा. दरअसल सास उसे खेत में कुछ बुआई का काम करने में उसकी मदद करने के लिए जल्दी उठने को कह रही थी. ये बात उसे बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी.

सुबह जल्दी जगाने पर सास को पीटा

नींद में खल पड़ता देख बहू को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि उसने मां समान सास पर हाथ उठा दिया. पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की.घायल सास की शिकायत पर चिपलून पुलिस स्टेशन में बहू के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. सास-बहू की मार-पिटाई का ये मामला रत्नागिरी जिले के चिपलून तालुका के रेहेल-गवानवाड़ी का है.

Latest and Breaking News on NDTV

घायल सास ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

 पुलिस शिकायत के मुताबिक, बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू से सुबह जल्दी उठने के लिए कहा था, क्योंकि धान की रोपाई का मौसम चल रहा है और खेतों में काम करना था. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. शिकायतकर्ता सुवर्णा कृष्णा नाचरे ने आरोप लगाया कि उनकी बहू मयूरी दर्शन नाचरे ने उन्हें अपशब्द कहे और बाद में चूल्हे के पास रखे लकड़ी के तख्ते से उन पर हमला कर दिया. इस हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गईं.

पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ दर्ज की शिकायत

सुवर्णा नाचरे की शिकायत के आधार पर, चिपलूण पुलिस ने मयूरी दर्शन नाचरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-पति को चारपाई से बांधकर पत्नी ने पीटा, सास बोली- बहू तमंचा दिखाकर धमकाती भी है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime, Ratnagiri News, Saas Bahu Fight, Bahu Se Pareshan, Mother In Law Beaten
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com