- अकोला के टॉवर चौक इलाके में युवक हाई-वोल्टेज तारों पर चढ़ गया और देखने वालों की सांसें अटक गईं.
- मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची.
- हाई वोल्टेज लाइन वाले तार से शख्स को उतारे जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
महाराष्ट्र के अकोला में एक शख्स ने कुछ ऐसा किया, जिससे देखने वालों की सांसें अटक गईं. युवक अचानक हाई-वोल्टेज बिजली के तारों पर चढ़ा गया. इस घटना की वजह से इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए. करीब आधे से एक घंटे तक यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. जानकारी के मुताबिक, यह घटना अकोला शहर के व्यस्त इलाके में टॉवर चौक की बताई जा रही है.
जैसे ही लोगों ने शख्स को तार पर बैठे देखा, इलाके में हलचल मच गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
इसी बीच भीड़ में मौजूद एक स्थानीय शख्स ने बहादुरी दिखाई. वह साहस करते हुए तारों तक पहुंचा, शख्स को सुरक्षित पकड़ा और उसे नीचे उतार लाया.
नीचे आते ही पुलिस ने तुरंत उस शख्स को हिरासत में ले लिया और पुलिस स्टेशन ले जाया गया. फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि यह शख्स कौन है, कहां से आया है और आखिर उसने हाई-वोल्टेज तार पर चढ़ने जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया.
(रिपोर्ट- योगेश शिरसाट)
यह भी पढ़ें : उज्जैन से हैदराबाद 11 घंटे में, अकोला, नांदेड़ तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी, सिंहस्थ से पहले जुड़ेंगे 3 बड़े राज्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं