विज्ञापन

पीएम मोदी, सीएम योगी, राहुग गांधी से बाबा बागेश्वर तक... तस्वीरों में देखें कैसे मनाया गया रक्षाबंधन

आम आदमी तो रक्षा के इस त्योहार को मना ही रहा है, नेता भी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट साझा कर शुभकामनाएं दे रहे हैं.

पीएम मोदी, सीएम योगी, राहुग गांधी से बाबा बागेश्वर तक... तस्वीरों में देखें कैसे मनाया गया रक्षाबंधन
पीएम समेत दूसरे नेताओं ने मनाया रक्षाबंधन
ANI

रक्षाबंधन के पर्व पर देशभर में हर्षोल्लास का माहौल है. आम आदमी तो रक्षा के इस त्योहार को मना ही रहा है, नेता भी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट साझा कर शुभकामनाएं दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो जेन जी-अल्फा के साथ इस बार का रक्षाबंधन मनाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बच्चों के साथ इस बार का रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- इस त्योहार के जरिए प्यार और भाइचारे का रिश्ता और ज्यादा मजबूत हो जाए. सभी की जिंदगियां खुशियां आएं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्नेहबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर छोटी बच्चियों ने सीएम योगी की कलाई पर राखी बांधी और बदले में मुख्यमंत्री ने उन्हें भेट स्वरूप उपहार दिया. 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बहन और सांसद प्रियंका गांधी के साथ अपनी सुंदर तस्वीर साझा की और पूरे देश को रक्षाबंधन की बधाई दी.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी राजस्थान के कोटा स्थित अपने संसदीय क्षेत्र में रक्षाबंधन मनाया. उन्हें कई महिलाओं ने राखी बांधी.

इसी तरह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बड़ी धू्म-धाम से रक्षाबंधन का यह त्योहार मनाया. खटीमा जिले में उन्हें कई महिलाओं ने राखी बांधी.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी एलजेपी आर सांसद शांभवी चौधरी के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. शांभवी ने बाद में बताया भी कि वे कई सालों से चिराग पासवान को ऐसे ही राखी बांध रही हैं.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं के साथ रक्षा का यह त्योहार मनाया. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो चुका है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छात्रों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. राजधानी दिल्ली में उन्होंने इस पर्व को मनाया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakshabandhan, Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com