इकबाल कासकर को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. (फाइल फोटो)
- 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- इस मामले में उसके दो भाई भी सहआरोपी हैं
- इकबाल को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था
मुंबई:
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर और उसके दो साथियों को जबरन वसूली के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. फिरौती के इस मामले में उसके दो भाई-भगोड़ा माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम और अनीस-भी सहआरोपी हैं.
यह भी पढ़ें : 'चप्पल' मतलब हथियार और 'गंदे लोग' मतलब पुलिस, डी कंपनी में इस्तेमाल होते हैं ऐसे कोड वर्ड
एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मुंबई के एक बिल्डर ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि इकबाल, असरार अली और मुमताज शेख तटीय गांव गोराई में 38 एकड़ के एक भूखंड सौदे में उससे तीन करोड़ रुपये जबरन वसूले थे. इसके बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
VIDEO: दाऊद का भाई इकबाल कासकर पुलिस गिरफ्त में
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में एक टीम द्वारा मुंबई से 18 सितंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से तीनों के खिलाफ ठाणे पुलिस ने जबरन वसूली का यह तीसरा मामला दर्ज किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Iqbal Kaskar, Judicial Custody