विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2021

मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, मुंबई पुलिस रोज कम से कम इतने लोगों से वसूलेगी जुर्माना

अधिकारी ने कहा कि जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल पुलिस कल्याण गतिविधियों में होगा और बाकी रकम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को दे दी जाएगी. 

मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, मुंबई पुलिस रोज कम से कम इतने लोगों से वसूलेगी जुर्माना
हर दिन प्रत्येक जोन में मास्क नहीं पहनने वाले 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलेगी मुंबई पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई:

मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस से प्रत्येक जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को कहा है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. मुंबई को 12 पुलिस जोन में बांटा गया है और सिटी पुलिस को कोविड-19 नियमों के तहत मास्क नहीं पहनने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है. 

अधिकारी ने बताया कि महानगर में कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए सिंह ने पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. अधिकारी के मुताबिक, सिंह ने हाल में सभी वरिष्ठ निरीक्षकों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रदर्शन सुधारने और प्रत्येक दिन एक जोन में 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को कहा है. 

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने बताया कि पुलिस कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए नागरिकों के बीच जागरुकता बढ़ाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक जोन में एक दिन में 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने का लक्ष्य इसलिए तय किया गया है ताकि लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के संबंध में सरकार के निर्देशों का पालन करें.''

अधिकारी ने कहा कि जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल पुलिस कल्याण गतिविधियों में होगा और बाकी रकम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को दे दी जाएगी. 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर 57,692 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए. इनमें से 25,947 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पिछले साल 18 अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले 10,490 लोगों को दंडित किया गया.

वीडियो: मास्क न पहनने वालों पर 200 रुपये जुर्माना

  

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Mask Fine, Mumbai Police, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com