विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

‘रोटी बैंक’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए 'डब्बावालों’ ने लिया मुंबई मैराथन में हिस्सा

शहर में खाने की डिलीवरी के लिये मशहूर ‘डब्बावालों’ ने अपने ‘रोटी बैंक’ अभियान को बढ़ावा देने के लिये आज मुंबई मैराथन में हिस्सा लिया.

‘रोटी बैंक’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए 'डब्बावालों’ ने लिया मुंबई मैराथन में हिस्सा
प्रतीकात्मक फोटो
  • डब्बावालों ने लिया मुंबई मैराथन में हिस्सा
  • ‘रोटी बैंक’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए लिया हिस्सा
  • ‘रोटी बैंक’ अभियान हाल में लांच किया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: शहर में खाने की डिलीवरी के लिये मशहूर ‘डब्बावालों’ ने अपने ‘रोटी बैंक’ अभियान को बढ़ावा देने के लिये आज मुंबई मैराथन में हिस्सा लिया. ‘रोटी बैंक’ अभियान हाल में लांच किया गया था, जो खाने की बरबादी को रोकने के लिये शुरू किया गया है. मुंबई डब्बावाला संघ के सदस्यों ने लोगों को इस अभियान के बारे में जागरूक करने के लिये मैराथन में हिस्सा लिया. 

यह भी पढ़ें: मुंबई मैराथन 21 को, लेकिन 'इस मामले' में तोड़ दिए पिछले सभी रिकॉर्ड

संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा, ‘‘हम रोटी बैंक के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहते थे और इसके तहत ही संघ ने मैराथन में हिस्सा लिया.’’  संघ के सदस्य पूरे शहर में करीब दो लाख डब्बे (टिफिन) डिलीवर करते हैं. 

VIDEO: मुंबई के डब्बेवाले डिजिटल हो गए हैं, अब वेबसाइट से पेमेंट और एग्रीमेंट 
उन्होंने कहा कि संघ के सदस्यों ने मैराथन के दौरान बांटे गये खाने के वो पैकेट इकट्ठे किये जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया थो और उन्हें जरूरतमंद लोगों को दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com