विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

कांग्रेस ने फडणवीस सरकार पर चूहा घोटाले के बाद अब चाय घोटाले का लगाया आरोप 

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय और नाश्ते के बिलों में 577 प्रतिशत की बढोत्तरी की गई है.

कांग्रेस ने फडणवीस सरकार पर चूहा घोटाले के बाद अब चाय घोटाले का लगाया आरोप 
संयज निरुपम की फाइल फोटो
नई दिल्ली: महाराष्ट्र कांग्रेस भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों को लेकर राज्य की फडणवीस सरकार पर लगातार हमले कर रही है. अब कांग्रेस की राज्य इकाई ने फडणवीस सरकार पर चाय और नाश्ते के बिल में घोटाला करने का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार पर चूहे मारने का ठेका देने में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था. कांग्रेस चाय और नाश्ते में भ्रष्टाचार की बात सूचना का अधिकार( आरटीआई) कानून के तहत मिले दस्तावेजों के आधार पर कर रही है.

यह भी पढ़ें: हुक्का पार्लरों के नियमन के लिए विधेयक लाएगी महाराष्ट्र सरकार: फडणवीस

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय और नाश्ते के बिलों में 577 प्रतिशत की बढोत्तरी की गई है. उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री कौन सी चाय पी रहे हैं, इसका पता सभी को चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें आरटीआई से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय और नाश्ते पर वर्ष 2015-16 में करीब 58 लाख रुपये से खर्च किए गए जो 2017-18 में बढ़कर 3 . 34 करोड़ रुपये हो गए. इस तरह से बजट में कुल 577 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई.

यह भी पढ़ें: बोलने से डरते हैं महाराष्ट्र के मंत्री : बीजेपी नेता एकनाथ खड़से का बयान

ध्यान हो कि निरुपम के इन आरोपों से पहले राज्य सचिवालय‘मंत्रालय’ में चूहों को मारने के ठेके में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस कौन सी चाय पी रहे हैं? हमने ग्रीन टी, येलो टी और ऐसी अन्य टी सुनी है, लेकिन बिल को देख कर लग रहा है कि फडणवीस और उनके मंत्री किसी तरह से गोल्डन टी( सोने की चाय) पी रहे हैं.

VIDEO: किसानों ने किया सरकार के खिलाफ आंदोलन.


निरुपम ने कहा कि जहां राज्य में एक तरफ किसान रोजाना आत्महत्याएं कर रहे हैं वहां सीएम और उनके मंत्री का चाय और नाश्ते पर इतना खर्च कल्पना से परे है. (इनपुट भाषा से) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com