ड्रग्स रैकेट के सरगना नशे का कारोबार चलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं. ये नशे का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है. ड्रग्स एक देश से दूसरे देश में अलग-अलग तरीकों से भेजी जाती है, ताकि पुलिस से बचा जा सके. लेकिन पुलिस भी इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटी रहती है. डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) मुंबई यूनिट ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 62.6 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है. ये कार्रवाई 14 जुलाई को दोहा से मुंबई आने वाली एक भारतीय महिला यात्री के खिलाफ की गई.
ओरेओ बिस्किट के पैकेट में ड्रग्स
डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला यात्री, जो दोहा से मुंबई आ रही है, उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हो सकते हैं. इसी इनपुट के आधार पर अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर महिला को रोका और उसके सामान की गहन जांच की. तलाशी के दौरान महिला के बैग से 6 ओरेओ बिस्किट के डिब्बे और 3 चॉकलेट के डिब्बे बरामद हुए. इन सभी नौ डिब्बों को खोलने पर अंदर सफेद पाउडर से भरे हुए कैप्सूल पाए गए। कुल 300 कैप्सूल बरामद हुए, जिनका मौके पर फील्ड टेस्ट किट से परीक्षण किया गया. परीक्षण में सभी कैप्सूल कोकीन पॉजिटिव पाए गए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ड्रग्स की कीमत 62.6 करोड़ रुपये
बरामद 6261 ग्राम कोकीन की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 62.6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. NDPS Act, 1985 के तहत कोकीन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं