विज्ञापन

अरे वाह! मुंबई एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 20 रुपये में समोसा और 10 रुपये में चाय, 'उड़ान यात्री कैफे' ने मचाई धूम

मुंबई एयरपोर्ट (T2) पर अब यात्रियों को महंगे खाने से राहत मिलेगी. नए खुले 'उड़ान यात्री कैफे' में सिर्फ 20 रुपये में समोसा और 10 रुपये में चाय मिल रही है..

अरे वाह! मुंबई एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 20 रुपये में समोसा और 10 रुपये में चाय, 'उड़ान यात्री कैफे' ने मचाई धूम

अगर हम आपसे कहें कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब 20 रुपये में समोसा और 10 रुपये में चाय मिलेगी, तो आप इसे मजाक ही समझेंगे. पर यह बात सही है. दरअसल मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) पर एक ऐसा कैफे खुला है जिसने महंगी खाने-पीने की चीजों की परिभाषा ही बदल दी है.

Mumbai Airport affordable food

Mumbai Airport affordable food

मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में उड़ान यात्री कैफे (Udaan Yatri Cafe) की शुरुआत हुई है. इस कैफे की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमतें हैं. जहां एयरपोर्ट के दूसरे आउटलेट्स पर एक समोसा 150 से 200 रुपये तक मिलता है, वहीं उड़ान यात्री कैफे में आप सिर्फ 20 रुपये में गरमा-गरम समोसा का मजा ले सकते हैं. इतना ही नहीं, यहां चाय और पानी की बोतल सिर्फ 10 रुपये में मौजूद है.
Mumbai Airport affordable food

Mumbai Airport affordable food

आम आदमी की पहुंच में कीमतें

यह पहल सरकार के उड़ान मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को आम नागरिक के लिए किफायती बनाना है. नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू की यह खास शुरूआत उन हजारों यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो अपनी यात्रा से पहले और बाद में कुछ सस्ता और अच्छा खाना चाहते हैं.

कहां मौजूद है यह कैफे?

यह सस्ता और अच्छा कैफे मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) के चेक-इन एरिया में, गेट नंबर 1 और 2 के बीच मौजूद है. यह जगह इसलिए चुनी गयई है, जिससे अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्री बिना बजट की चिंता किए नाश्ता कर सकें.

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

जैसे ही इस कैफे की तस्वीरें और मेन्यू कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लोगों ने इसे शानदार कदम बताया. यूजर्स का कहना है कि अब उन्हें घर से पराठे बांधकर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

क्वालिटी और हाइजीन का पूरा ख्याल

कम कीमत का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि क्वालिटी से समझौता किया गया है. उड़ान यात्री कैफे में साफ-सफाई और स्वाद का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. यहां समोसे के अलावा वड़ा पाव, लोकल स्नैक्स और कॉफी भी स्ट्रीट प्राइस यानी बाजार वाली कीमतों पर मौजूद हैं.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Airport Affordable Food, Udaan Yatri Cafe Mumbai, Cheapest Samosa At Mumbai Airport, Rs 20 Samosa Airport News, Mumbai Airport T2 Cheap Snacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com