गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर का फाइल चित्र
गोवा:
चुनावों की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों में उठा-पटक शुरू हो गई है. नेताओं का इस दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला भी चलने लगा है. गोवा में भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के गठबंधन की सरकार है. गुरुवार को एमजीपी ने भाजपा का दामन छोड़कर स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
एमजीपी के अध्यक्ष दीपक धवालिकर ने कहा कि उनकी पार्टी 40 विधानसभा सीटों में से 22 पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही औपचारिक तौर पर आरएसएस के बागी नेता सुभाष वेलिंगकर के दल 'गोवा सुरक्षा मंच' से गठबंधन करेगी. धवालिकर ने बताया कि उन्होंने गठबंधन तोड़ने के बारे में राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र भी लिखा है.
धवालिकर ने मीडिया को बताया कि भाजपा-एमजीपी सरकार में कई मुद्दों पर मतभेदों के बावजूद अपना सहयोग जारी रखा. मतभेदों के कारण हाल ही में एमजीपी विधायकों को कैबिनेट से निष्कासित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि चूकि अब चुनावों की घोषणा हो चुकी है, इसलिए गठबंधन जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है.
धवालिकर ने बताया कि उनकी पार्टी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वे गोवा सुरक्षा मंच के साथ सैद्धांतिक समझौते में हैं. धवालिकर ने कहा कि उनके भाई और लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री सुदीन एमजीपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.
बता दें कि एमजीपी के मंत्रियों दीपक और सुदीन धवालिकर को मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बीते महीने बर्खास्त कर दिया था. मंत्रियों की बर्खास्तगी दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के खत्म होने की शुरुआत का संकेत थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Goa, BJP-MGP Alliance, भाजपा-एमजीपी गठबंधन, गोवा, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा सुरक्षा मंच, सुभाष वेलिंगकर, दीपक धवालिकर, मृदुला सिन्हा