- नागपुर में संघ के कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी से विवाद तेज़ हो गया है
- धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्होंने शिवाजी महाराज की शिक्षाओं का पालन करते हुए हिंदुत्व की शिक्षा ली है
- उन्होंने विवादित टिप्पणी को गलत अर्थ लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है
महाराष्ट्र के नागपुर में संघ के कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर की शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब बार-बार इस पर सफाई दे रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में आयोजित अपने दिव्य दरबार और रामकथा कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब भी नागपुर आता हूं, कोई न कोई विवाद या लफड़ा जरूर होता है. उन्होंने कहा कि मेरे नागपुर आने पर विवाद होना तय है. सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने हिंदुत्व की शिक्षा छत्रपति शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलकर ही ली है. अपमान का तो सवाल ही नहीं. उन्होंने कहा कि वह शिवाजी महाराज के बारे में सपने में भी कभी बुरा विचार नहीं ला सकते.

धीरेंद्र शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना आदर्श बताते हुए उपजे विवाद पर सफाई दी है. बता दें कि नागपुर में फिलहाल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार और रामकथा का बड़ा आयोजन चल रहा है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. उनके पिछले दौरों के दौरान दावों और कार्यक्रमों को लेकर काफी विवाद हुआ था. छत्रपति शिवाजी महाराज पर उनकी टिप्पणी को लेकर राज्य के अलग-अलग हिस्से में उनके ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन और पुलिस में शिकायतें दर्ज हो रही हैं.
धीरेंद्र शास्त्री ने छत्रपति महाराज पर क्या कहा?
धीरेंद्र शास्त्री पर छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्थ रामदास से जोड़कर उनका अपमान करने का आरोप लग रहा है. दरअसल उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि शिवाजी महाराज ने वर्षों के युद्ध के बाद अपने “गुरु” समर्थ रामदास से संपर्क किया और अपनी जिम्मेदारियों का त्याग करके विश्राम करने की इच्छा व्यक्त की थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि समर्थ रामदास ने छत्रपति शिवाजी द्वारा उन्हें भेंट किया गया मुकुट उनके सिर पर वापस रख दिया और उन्हें शासन जारी रखने का निर्देश देते हुए याद दिलाया कि सच्ची सेवा व्यक्तिगत थकावट के बावजूद अपने दायित्वों को पूरा करने में निहित है.
ये भी पढ़ें-'गलत बोलना तो दूर, सपने में भी नहीं सोच सकता...', धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज को लेकर दी सफाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं