विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2026

औरंगजेब की कब्र की जगह टॉयलेट बने... तेलंगाना विधायक टी राजा के बिगड़े बोल

Maharashtra News: टी राजा सिंह ने कहा कि औरंगजेब की कब्र हिंदुओं के सीने पर एक कील की तरह गड़ी है. जब तक उस कील को उखाड़ नहीं देते हम चैन से नहीं बैठेंगे. न ही बैठने देंगे. हमारा पैसा औरंगजेब की कब्र पर खर्च हो ये हमें स्वीकार नहीं है. 

औरंगजेब की कब्र की जगह टॉयलेट बने...  तेलंगाना विधायक टी राजा के बिगड़े बोल
विधायक टी राजा सिंह का विवादित बयान.
  • विधायक टी राजा सिंह ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र हटाकर टॉयलेट बनाने का विवादित बयान दिया
  • टी राजा सिंह ने कहा कि हर साल छह लाख पचास हजार रुपये कब्र के रखरखाव पर खर्च होते हैं जो स्वीकार्य नहीं है
  • उन्होंने हिंदुत्व की बात करते हुए कहा कि इतिहास लिखने का समय आ गया है और हिंदुत्व में शासन करना चाहिए
मुंबई:

तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने औरंगजेब की कब्र को लेकर विवादित बयान दिया है. वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ज़िले में आयोजित हिंदू राष्ट्र जागृति सभा की रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उनके बिगड़े बोल सामने आए. उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र को हटाकर वहां पर टॉयलेट का निर्माण करना चाहिए. टी राजा सिंह ने कहा कि हर साल हम सब की कमाई के 6 लाख 50 हजार रुपये औरंगजेब की कब्र के रख रखाव पर खर्च किए जाएं, ये मंजूर नहीं. जिसने संभाजी को तड़पा-तड़पाकर मारा उस औरंगजेब की कब्र को मेंटेन करने के लिए इतनी बड़ी रकम दी जा रही है.  

हिंदुत्व की बात करो और हिंदुत्व में राज करो

टी राजा सिंह ने कहा कि क्या अब भी हमारे नेताओं को समझ में नहीं आ रहा. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की बात करो और हिंदुत्व में राज करो. इतिहास लिखने का समय आ गया है. ये मौका बहुत कम लोगों को मिलता है. उन्होंने कहा कि आपको ये अवसर मिल रहा है. विवादित बयान देते हुए टी राजा सिंह ने कहा वक्त आ गया है कि औरंगजेब की कब्र को उखाड़ फेंका जाए. साथ ही उन्होंने पूछा कि आखिर किसका डर है. इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि कब्र को हटाने के लिए जितने लाख लोगों की जरूरत पड़ेगी, उतने मैं लेकर आऊंगा. टी राजा बोले कि हम खड़े रहेंगे, बस बुलडोजर लेकर आ जाना. 

ये भी पढ़ें-आक्रांता का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना : सीएम योगी

औरंगजेब की कब्र सीने पर एक कील की तरह

टी राजा सिंह ने कहा कि औरंगजेब की कब्र हमारे सीने पर एक कील की तरह गड़ी है. जब तक उस कील को उखाड़ नहीं देते हम चैन से नहीं बैठेंगे और न ही बैठने देंगे. हमारा पैसा औरंगजेब की कब्र पर खर्च हो ये हमें स्वीकार नहीं है. बता दें  औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में है. साल 2025 में भी कब्र को लेकर जमकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

औरंगजेब की कब्र को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

कब्र को हटाने के विवादों और बयानबाजी की वजह से पुलिस ने इलाके में न सिर्फ अपनी मौजूदगी बढ़ाई थी बल्कि कब्र की सुरक्षा को भी सख्त कर दिया था. कब्र के पीछे की दीवार पर लोहे के बड़े-बड़े पट्टे (लोहे की चादर) लगाए गए थे, ताकि किसी को भी इस जगह  पर बिना अनुमति के प्रवेश करने से रोका जा सके. औरंगजेब की कब्र का मुद्दा अक्सर विवादों में बना रहता है. अब टी राजा सिंह ने भी इस पर सवाल उठाए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Sambhajinagar, MLA T Raja Singh, Aurangzeb Tomb, Aurangzeb Tomb Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com