विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2017

महाराष्ट्र : सांगली में नाबालिग लड़की का शव मिला, घटना के विरोध में महिलाओं ने मूक मोर्चा निकाला

महाराष्ट्र : सांगली में नाबालिग लड़की का शव मिला, घटना के विरोध में महिलाओं ने मूक मोर्चा निकाला
सांगली में कथित बलात्कार और हत्या के बाद महिलाओं ने मूक मोर्चा निकाला...
सांगली (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की का शव मिलने से इकाले में सनसनी फैल गई. पोस्टमॉर्टम में उसकी हत्या की पुष्टि हो गई है. परिजनों का आरोप है कि बच्ची को रेप के बाद मार डाला गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव है.

सांगली में इस कथित बलात्कार और हत्या के बाद महिलाओं ने मूक मोर्चा निकाला. उधर मृतक के गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. कोल्हापुर रेंज के आईजी विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा इस मामले में तफ्तीश चल रही है.

फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के मुताबिक मौत, मुंह और नाक बंद करने के वजह से हुई. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है.
      
दूसरी तरफ प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की. रैली में शामिल होने आई सुनीता मोरे ने कहा यह घटना बहुत ही दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली है. 14 साल की नाबालिग मासूम लड़की के साथ गैंगरेप करके उसकी हत्या कर दी गई है. ऐसे दरिदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. हम चाहते हैं कि यह केस फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और जल्द से जल्द इन दरिदों को सजा मिले.   

इससे पहले बच्ची के साथ एक लड़के ने छेड़छाड़ की थी. इस मामले को इससे जोड़कर जांच चल रही है ताकी मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Sagli News, सांगली, महिला अपराध, असुरक्षित महिलाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com