Bilaspur Blackmail Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
बर्थडे पार्टी के बहाने रचा गया षड्यंत्र
पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को प्रार्थी ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि 1 फरवरी की शाम उसे धुर्वाकारी निवासी रोशनी खुंटे ने अपने बेटे की बर्थडे पार्टी में बुलाया था. उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र पहले से ही वहां मौजूद थी. बताया गया कि बर्थडे कार्यक्रम शाम को होना था, लेकिन प्रार्थी के पहुंचने से पहले ही आरोपी महिला रोशनी खुंटे ने अपने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया.
इसके बाद आरोपी महिला ने पीड़ित शख्स और अपनी महिला मित्र के साथ अपने घर के बेडरूम में शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. कमरे में साफ बेडशीट बिछाई गई थी और खिड़की पर पर्दा लगाया था.
मोबाइल छिपाकर बनाया वीडियो, फिर शुरू की ब्लैकमेलिंग
आरोप है कि इस दौरान रोशनी खुंटे ने चोरी-छिपे मोबाइल फोन से दोनों का वीडियो बना लिया. बाद में उसने प्रार्थी को मैसेज कर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और दावा किया कि पूरा वीडियो उसके पास है. इसके बाद आरोपी महिला ने प्रार्थी से एक लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगी. लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी गिरफ्तार
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोशनी खुंटे (28) निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं