Vedant Plant Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में स्थित वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच में अब तक 18 आरोपियों के नाम सामने आए हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक नाम सार्वजनिक नहीं किए है. पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में वेदांता और NGSL से जुड़े अधिकारियों के नाम शामिल हैं. जांच में मेंटेनेंस और ऑपरेटिंग में भारी लापरवाही उजागर हुई है, जिसमें अब तक कुल 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वेदांता दुर्घटना मामले में शुशीम बेहरा, आशीष पदमववार, मनीष लखेरा, अनिरुद्ध प्रताप, असित कुमार, राजेश कुमार सक्सेना,अमोल महाले, सुनील कुमार, सरोज कुमार प्रसाद, जस्थी येडूकोंडाल, पीतांबर राठौर, अजीत पांडा, बृजेश नीरज, कुमार राजकुमार भटनागर, इंद्रजीत बेहरा भी मामले में नामजद किए गए हैं.
गौरतलब है गत 14 अप्रैल को वेदांत प्लांट में हुए हादसे में अब तक 24 श्रमिकों की मौत चुकी है. इनमें से कुल 35 प्रभावितों में से तीन की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, जबकि 6 को अंडर ऑब्जर्वेशन इलाज के लिए रखा गया है और 2 प्रभावितों की हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं