विज्ञापन

अमेरिका-इज़रायल-ईरान तनाव से MP के ग्रामीण इलाकों में डीज़ल संकट; फसल कटाई से पहले किसान कर रहे स्टॉकिंग

US-Israel-Iran War Impact: अमेरिका‑इज़रायल‑ईरान तनाव के बीच नरसिंहपुर सहित ग्रामीण भारत में डीज़ल की कमी का डर बढ़ा. किसान बैरल भरकर स्टॉक कर रहे हैं, पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान तनाव से MP के ग्रामीण इलाकों में डीज़ल संकट; फसल कटाई से पहले किसान कर रहे स्टॉकिंग
Oil Crisis 2026: अमेरिका-इज़रायल-ईरान तनाव से MP के ग्रामीण इलाकों में डीज़ल संकट; फसल कटाई से पहले किसान कर रहे स्टॉकिंग

Oil Prices Impacted by War: अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान (Iran War) पर की गई बमबारी और हालात में बढ़ते तनाव का प्रभाव (Impact of Iran War in India) अब भारत के ग्रामीण इलाकों में भी महसूस होने लगा है. मध्य प्रदेश के कृषि प्रधान नरसिंहपुर जिले में किसान आगामी रबी फसलों की कटाई को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं. किसानों का मानना है कि यदि युद्ध जल्द नहीं थमा तो तेल की कीमतें बढ़ेंगी और सप्लाई की भारी कमी भी देखने को मिल सकती है.

Oil Crisis 2026: युद्ध के बीच पेट्रोल पंपों में क्यों बढ़ने लगी भीड़?

Oil Crisis 2026: युद्ध के बीच पेट्रोल पंपों में क्यों बढ़ने लगी भीड़?

खेती के लिए डीज़ल जरूरी, किसान बैरल लेकर पहुंचे पेट्रोल पंप

गेंहू सहित रबी की फसलें खेतों में तैयार हैं और कटाई शुरू होने वाली है. ऐसे समय पर किसानों को ट्रैक्टर, थ्रेसर, मोटर पंप और अन्य कृषि उपकरणों के संचालन के लिए बड़ी मात्रा में डीज़ल की आवश्यकता होगी. इसी चिंता के चलते बीते दो दिनों से जिले के कई पेट्रोल पंपों पर किसानों की असामान्य भीड़ देखने को मिल रही है. गांवों से किसान अपने-अपने बैरल, ड्रम और पानी की टंकियाँ ट्रालियों में लादकर पेट्रोल पंप पहुँच रहे हैं.

बड़े बैरल और पानी की टंकियों में खरीदा जा रहा लाखों का डीज़ल

नरसिंहपुर के सालीचौका स्थित आनंद पेट्रोल पंप पर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं. कई किसान एक बार में 400 से 600 लीटर तक डीज़ल भरवा रहे हैं. पंप पर पहुंचे किसान शैलेंद्र गुर्जर बताते हैं कि वे ट्राली में 500 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकियाँ लेकर आए हैं. उनका कहना है कि आगामी कटाई के दौरान कहीं डीज़ल उपलब्ध ना हो, इसलिए पहले से स्टॉक करना मजबूरी बन गया है.

किसानों में डर, रात‑भर हो रही डीज़ल की खरीद

युद्ध के असर से आपूर्ति बाधित होने की आशंका ने किसानों में अनिश्चितता की भावना पैदा कर दी है. पंप संचालकों के अनुसार सुबह से शाम तक 1,500 से 2,000 लीटर तक डीज़ल मिनटों में बिक रहा है, जबकि भीड़ लगातार बनी हुई है. ऑपरेटरों की भी यही चिंता है कि यदि यह रफ्तार जारी रही, तो स्टॉक खत्म होने की नौबत आ सकती है.

पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, किसानों की बढ़ी परेशानी

डीज़ल खरीद के लिए लगी लंबी लाइनों के कारण किसानों को कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है. लेकिन फसल तैयार होने और कटाई नजदीक आने के कारण किसान जोखिम लेने को तैयार नहीं हैं. उनका मानना है कि “अभी स्टॉक कर लिया जाए तो बेहतर है, वरना कटाई के समय डीज़ल की कमी भारी नुकसान करा सकती है.”

यह भी पढ़ें : Iran-Israel War: युद्ध पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने की शांति की अपील, बोले-इससे बर्बादी और जनता की पीड़ा बढ़ रही

यह भी पढ़ें : Ganpati Surrender: माओवादियों का वह नेता जिसे सुरक्षा एजेंसियां कभी तलाश नहीं कर पाईं; अब सरेंडर की चर्चा तेज

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : Paan Farming: पान की विलुप्त होती खेती को बचाने की पहल; छुईखदान में शोध केंद्र शुरू, शेडनेट पर 50% अनुदान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com