Tvisha Sharma Bhopal Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्वीशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले को लेकर द्वंद बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 7 दिनों से भोपाल एम्स (AIIMS) में रखा हुआ मृतका के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है, जिससे मृत शरीर डीकंपोज होने लगा है. परिजनों की मांग है कि जब सेकेंड पोस्टमार्टम किया जाएगा, मृतका का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. परिजन रविवार को सीएम OSD से मुलाकात भी कर चुका है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: पुलिस चौकी से गुजरना युवक को पड़ा भारी, हिटलर दरोगा ने बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़, वायरल हो रहा वीडियो
सीएम के OSD से मुलाकात के बाद परिवार को मिला निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन
रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात के बाद परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिला है. OSD से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में ट्वीशा शर्मा के पिता ने कहा, "हमारी मुख्य रूप से दो मांगें हैं. पहली मांग यह है कि बेटी का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराया जाए, और दूसरी यह कि इस पूरे मामले की कानूनी सुनवाई मध्य प्रदेश के बजाय किसी अन्य राज्य में की जाए."

आज होनी है ट्वीशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई
गौरतलब है 12 मई को ट्वीशा का शव उसके ससुराल में मिला था. नोएडा की रहने वाली ट्वीशा की पांच महीने पहले भोपाल में शादी हुई थी. भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित में फांसी के फंदे पर लटका उसका शव मिला था. आज मृतका के पति समर्थ सिंह अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई होनी है.जबकि 7 दिन बाद भोपाल पुलिस आज कोर्ट में ट्वीशा के शव के अंतिम संस्कार को लेकर नोटिस दे सकती है.
ये भी पढ़ें-Azab-Gazab: पहला ऐसा मामला, महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़का और 2 लड़की, सभी सुरक्षित!
ये भी पढ़ें-यूपी में मिला गड़ा हुआ खजाना, बेतवा नदी के किनारे घूम रहे युवकों के हाथ लगा 'इतिहास का जैकपॉट'
क्या है ट्वीशा शर्मा भोपाल मौत का पूरा मामला?
31 वर्षीय ट्वीशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उन्होंने एक मॉडल के रूप में भी काम किया था. शादी से पहले वह दिल्ली में जॉब करती थीं. वैवाहिक वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' के जरिए उनका रिश्ता भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे वकील समर्थ सिंह से तय हुआ था. दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी. शादी के कुछ समय बाद ट्वीशा का गर्भपात हो गया और इसके बाद 12 मई 2026 को उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

शरीर पर चोटों के निशान, मौत का कारण फांसी
मृतका के परिजनों ने उनकी सास और पति पर गंभीर रूप से प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं और मौत का कारण फांसी बताया गया है. इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. वहीं, आरोपियों ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले रखी है. वर्तमान में कटारा हिल्स थाना प्रभारी (TI) दुबे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं