विज्ञापन

NEET Paper Leak: कमजोर लेकिन अमीर छात्रों पर थी आरोपी शुभम खैरनार की नजर, करोड़ों की डील का शक!

NEET UG Paper Leak: 12 मई को नासिक से डॉ. शुभम खैरनार को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद शुरुआती जांच में सामने आया था कि शुभम खैरनार 'SR एजुकेशन कंसल्टेंसी' के जरिए एक बड़ा नेटवर्क चला रहा था. यह नेटवर्क सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य राज्यों तक फैला हुआ था.

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak) में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि इस पूरे रैकेट के मुख्य किरदारों में से एक शुभम खैरनार की नजर ऐसे अमीर परिवारों के बच्चों पर थी, जो पढ़ाई में बेहद कमजोर थे. डॉक्टर बनाने के नाम पर इन अमीर छात्रों के परिवारों के साथ करोड़ों रुपये की डील होने का संदेह केंद्रीय जांच ब्यूरो को है. 

नामचीन कोचिंग क्लास संचालकों की भूमिका संदिग्ध!

इस मामले में नाशिक और आसपास के कई प्रतिष्ठित कोचिंग क्लास संचालकों की भूमिका भी अब संदेह के घेरे में आ गई है. शुरुआती जांच में यह जानकारी मिली है कि कुछ कोचिंग संचालकों ने मेडिकल में एडमिशन के लिए सीधे बच्चों के माता-पिता को आरोपी शुभम खैरनार से संपर्क करवाया था. 

कमजोर छात्रों को करता था टारगेट

पैसे के दम पर बिना योग्यता और बेहद कम अंक पाने वाले कमजोर छात्रों को डॉक्टर बनाने के इस खेल की परतें धीरे धीरे खुल रही हैं. सीबीआई इस पूरे नेक्सस को बेनकाब करने के लिए कोचिंग संचालकों और शुभम के संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है. 

शुभम खैरनार ने कई राज्यों में फैला रखा था नेटवर्क 

NEET परीक्षा धांधली मामले में 12 मई को नासिक से डॉ. शुभम खैरनार को हिरासत में लिया गया था. शुभम खुद एक मेडिकल छात्र है और वो भोपाल के एक कॉलेज में BAMS (आयुर्वेदिक चिकित्सा) के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है. शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि वो 'SR एजुकेशन कंसल्टेंसी' के जरिए एक बड़ा नेटवर्क चला रहा था. यह नेटवर्क सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य राज्यों तक फैला हुआ था. विज्ञापनों और दावों के अनुसार, इसके ऑफिस नासिक, संभाजीनगर (औरंगाबाद), पुणे और नागपुर के साथ-साथ भोपाल और बेंगलुरु में भी संचालित हो रहे थे. 

शुभम खैरनार के कई ठिकानों पर CBI ने मारा छापा

बीते दिन इस मामले में सीबीआई (CBI) का नासिक, नांदेड़ आदि जगहों पर छापा मारा. इस छापेमारी के दौरान CBI की रडार पर डॉ. शुभम खैरनार के माता-पिता भी आ गए. सीबीआई ने नांदेड़ में 10 लाख में पेपर खरीदने वाले एक परिवार से भी पूछताछ की. इसके अलावा सीबीआई ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी शुभम खैरनार के नासिक स्थित ऑफिस पर छापेमारी की थी. यहां से मोबाइल, लैपटॉप सहित बैंक पासबुक और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे. जांच एजेंसी अब शुभम के संपर्क में रहे छात्रों, अभिभावकों और संशयित एजेंटों की जानकारी जुटाने में लगी है. साथ ही शुभम के चैट, कॉल रिकॉर्ड, ई-मेल और टेलीग्राम संदेश की भी सीबीआई जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली कैसे बनी नीट पेपर लीक नेटवर्क की अहम किरदार, तलाश कर लाती थी 'शिकार'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak Case, NEET Paper Leak, NEET 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com