विज्ञापन

सतना में मांस-हड्डी चबा रहे गौवंश, गौशाला सिर्फ कागजों में, भूखे-प्यासे बाड़े बंद हैं गाय; कई की तड़प-तड़पकर हो गई मौत

Satna News: सतना के हलावन रोड क्षेत्र में किसानों ने अपनी फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए अस्थायी बाड़े बनाए हैं. इन्हीं बाड़ों में गौवंश को बंद कर दिया जाता है. लेकिन बंद करने के बाद उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है.

सतना में मांस-हड्डी चबा रहे गौवंश, गौशाला सिर्फ कागजों में, भूखे-प्यासे बाड़े बंद हैं गाय; कई की तड़प-तड़पकर हो गई मौत

Satna Goshala News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां विकासखंड के ग्राम पंचायत बैरहना और करौंदी के बीच बनाए गए एक बाड़े से गौवंश की दुर्दशा का बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है. यहां का दृश्य कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. 

जानकारी के अनुसार, बाड़े में बंद कई गायें भूख और प्यास से तड़प रही हैं. कुछ गौवंश की मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद अन्य गायें मृत पशुओं के अवशेषों को चाटते और खाते हुए नजर आईं. यह दृश्य लोगों को झकझोर देने वाला है. बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत गौशालाओं का निर्माण कागजों में दर्शाया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति संदिग्ध है. गौवंश को अवैध रूप से बनाए गए बाड़ों में बंद कर रखा गया है, जहां न चारे, न पानी और न ही साफ-सफाई का की व्यवस्था है. सर्दी के मौसम में यह लापरवाही और भी घातक साबित हो रही है.

'बुआ-फूफा और बड़ी को मां को धारा 302 में सजा दी जाए...', 17 साल की छात्रा का सुसाइड नोट, जानें मामला

कोई नहीं ले रहा गौवंश की जिम्मेदारी 

बताया गया कि हलावन रोड क्षेत्र में किसानों ने अपनी फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए अस्थायी बाड़े बनाए हैं. इन्हीं बाड़ों में गौवंश को बंद कर दिया जाता है. लेकिन बंद करने के बाद उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है. न ग्राम पंचायत की ओर से पहल दिखाई दे रही है और न ही किसी सामाजिक संगठन ने अब तक ध्यान दिया है.

'मुंह दिखाई से पहले हादसा', बारात से लौट रही कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दुल्हा-दुल्हन और फूफा समेत 4 घायल 

देखभाल की मांग 

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उनका कहना है कि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जाए, साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. मामले को लेकर पशु चिकित्सा विभाग से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका. 

पति से झगड़ा, दोस्त का बुलावा और फ्लैट में दरिंदगी, ग्वालियर में Indigo की कर्मचारी रही महिला से ज्यादती, आरोपी कौन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp News, Mp News Today, Mp Latest,  satna News,  satna Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com