विज्ञापन

MP-CG के इन स्टूडेंट्स से PM मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा; जानिए कहां लाइव देख सकते है कार्यक्रम

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को सुबह 10 बजे कई करोड़ छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे. इस बार मांग बढ़ने के कारण छात्रों के साथ‑साथ माता‑पिता और शिक्षकों को भी शामिल किया गया है. प्रधानमंत्री 2018 से हर वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ के जरिए छात्रों को परीक्षा तनाव से मुक्त होकर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं. इस बार कार्यक्रम का 9वां संस्करण आयोजित हो रहा है.

MP-CG के इन स्टूडेंट्स से PM मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा; जानिए कहां लाइव देख सकते है कार्यक्रम
Pariksha Pe Charcha 2026: MP-CG के इन स्टूडेंट्स से PM मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा; जानिए कहां लाइव देख सकते है कार्यक्रम

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के वार्षिक संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा' (Pariksha Pe Charcha)  का नौवां संस्करण 6 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है. इस बार देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दो प्रतिभाशाली छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने का अवसर मिला है. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की कक्षा 12वीं की छात्रा सृष्टि साहू और मध्य प्रदेश के जबलपुर के कक्षा 11वीं के छात्र आयुष तिवारी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से रूबरू होंगे.

छत्तीसगढ़ की सृष्टि साहू हुई चयनित, परिवार-स्कूल में खुशी का माहौल

महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नयापारा की छात्रा सृष्टि साहू का चयन केंद्र की समिति द्वारा किया गया. वह छत्तीसगढ़ से अकेली छात्रा हैं जिन्हें राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिला है.

Pariksha Pe Charcha 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी

Pariksha Pe Charcha 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी सृष्टि साहू

सृष्टि ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा' छात्रों को यह सिखाता है कि परीक्षा को तनाव नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ कैसे दिया जाए. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों का व्यवहार बेहद सकारात्मक और मित्रतापूर्ण था, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.

परिवार ने भी गर्व व्यक्त किया. सृष्टि के पिता शासकीय विद्यालय में शिक्षक हैं और माता गृहणी हैं. दोनों का कहना है कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है. विद्यालय के प्राचार्य का कहना कि इस कार्यक्रम के लिए स्कूल में 100 प्रतिशत पंजीयन कराया गया था और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करवाया. जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं शिक्षा विभाग ने भी सृष्टि को शुभकामनाएँ दीं.

मध्यप्रदेश के जबलपुर से आयुष तिवारी बने ‘एग्जाम वॉरियर्स'

वहीं मध्य प्रदेश से जबलपुर के मॉडल हाई स्कूल के छात्र आयुष तिवारी को ‘एग्जाम वॉरियर्स' के रूप में चुना गया है. कई चरणों की साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद उन्हें प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर मिला. आयुष ने बताया कि प्रधानमंत्री से बात करना प्रेरणादायक अनुभव रहा. उन्होंने बताया कि पीएम ने छात्रों को यह सलाह दी कि कक्षा में पढ़ाए जाने वाले अध्याय की पहले से हल्की तैयारी करके जाएं, इससे सीखना आसान हो जाता है.

Pariksha Pe Charcha 2026: मध्य प्रदेश के आयुष

Pariksha Pe Charcha 2026: मध्य प्रदेश के आयुष

छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' भी लिखी है. इस पुस्तक का उद्देश्य युवाओं व छात्रों में परीक्षा के तनाव को कम करना है. एक अन्य छात्र लक्ष्य नेगी के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण पुस्तक में बताया गया है कि परीक्षा को कैसे एक उत्सव के रूप में लेना चाहिए. यह पुस्तक व्यावहारिक सुझावों के माध्यम से तनावमुक्त रहने एवं सफलता का मार्ग बताती है.

कहाँ देख सकते हैं कार्यक्रम?

परीक्षा पे चर्चा 2026 का सीधा प्रसारण इन माध्यमों पर उपलब्ध रहेगा.

  • दूरदर्शन: DD नेशनल, DD न्यूज, DD इंडिया
  • ऑल इंडिया रेडियो
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म: PMO Website, mygov.in
  • YouTube: शिक्षा मंत्रालय
  • Facebook Live, स्वयंप्रभा चैनल, दीक्षा ऐप

इसके अलावा कई निजी चैनल भी प्रसारण करेंगे.

कई शिक्षाविद मानते हैं कि इस पुस्तक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है. इसमें छात्रों के ज्ञान और समग्र विकास को प्राथमिक महत्व दिया जाता है. प्रधानमंत्री हर किसी से परीक्षाओं को सही परिप्रेक्ष्य में रखने का आग्रह करते हैं, बजाय इसके कि इसे जीवन और मौत की स्थिति में अनावश्यक तनाव और दबाव की वजह बनाया जाए.

देशभर के करोड़ों छात्रों की नजर लाइव कार्यक्रम पर

6 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश‑दुनिया के कई करोड़ छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे. इस बार मांग बढ़ने के कारण छात्रों के साथ‑साथ माता‑पिता और शिक्षकों को भी शामिल किया गया है. प्रधानमंत्री 2018 से हर वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा' के जरिए छात्रों को परीक्षा तनाव से मुक्त होकर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं. इस बार कार्यक्रम का 9वां संस्करण आयोजित हो रहा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष देशभर से 4 करोड़ 50 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें MP‑CG के लाखों छात्र शामिल हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 4 करोड़ 50 लाख 13,379 लोगों ने परीक्षा पे चर्चा का हिस्सा बनने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इनमें छात्र, शिक्षक व अभिभावक शामिल हैं. शुक्रवार को होने जा रहे इस संवाद को लेकर सीबीएसई ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे कक्षा 6 एवं उससे ऊपर के सभी छात्रों के लिए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें. साथ ही कार्यक्रम को लाइव देखने की समुचित व्यवस्था करें, ताकि परीक्षा पे चर्चा 2026 को एक बड़ी सफलता बनाया जा सके.

MP‑CG में आयोजन और तैयारियां

मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के सुभाष उत्कृष्‍ट विद्यालय में होगा. प्रदेश के सभी स्कूलों में आज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा. छत्तीसगढ़ में भी सभी शैक्षणिक संस्थानों में लाइव देखने की व्यवस्था की गई है.

छात्रों का मानना है कि उन्हें इस चर्चा के जरिए प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों व मार्गदर्शन का मौका मिल सकता है. नई दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की छात्रा अनिका मिश्रा का कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र सीधे प्रधानमंत्री से सुझाव मांग सकते हैं. परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री की सलाह ले सकते हैं. साथ ही छात्र परीक्षा की तैयारियों को लेकर ऐसे सवाल भी पूछ सकते हैं जिनके जवाब उनको कहीं और नहीं मिल रहे हैं.

इस संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री सभी से यह आग्रह करते आए हैं कि परीक्षाओं को सही परिप्रेक्ष्य में देखें, उन्हें जीवन-मरण का प्रश्न बनाकर अनावश्यक तनाव और दबाव न पैदा करें. इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री के संवाद में छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षक भी शामिल रहेंगे. इस संवाद का हिस्सा बनने के लिए 4 करोड़ 19 लाख 14,056 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. छात्रों के अलावा 24 लाख 84 हजार 259 शिक्षक व 6 लाख 15,064 अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है.

यह भी पढ़ें : Pariksha Pe Charcha 2026: 6 फरवरी को पीएम मोदी देंगे बोर्ड एग्जाम का 'सक्सेस मंत्र', 4 करोड़ छात्रों से होगी बात

यह भी पढ़ें : Bharat Taxi App: अब उबर, ओला व रैपिडो जैसी कंपनियों को टक्कर देगी भारत टैक्सी; जानिए कैसा होगा किराया

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

यह भी पढ़ें : MP की स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न में; इस तारीख से शुरू हो रहे हैं एग्जाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com