विज्ञापन

'हत्या नहीं करनी चाहिए...' भरत तिवारी एनकाउंटर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री, बिहार क्यों जा रहे 

भरत तिवारी एनकाउंटर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शरण में आए तो उसकी हत्या नहीं की जानी चाहिए.

'हत्या नहीं करनी चाहिए...' भरत तिवारी एनकाउंटर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री, बिहार क्यों जा रहे 
बागेश्वर धाम: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भरत तिवारी के परिजनों से मिलने बिहार जाएंगे.

छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एंट्री हो गई. श्रीलंका प्रवास से लौटने के बाद उन्होंने कहा- अगर कोई व्यक्ति शरण में आया हो तो उसकी हत्या नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय होनी चाहिए. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे जल्द ही बिहार जाकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे और परिवार का पक्ष सुनेंगे. बता दें, भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला बिहार में गरमाया हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आला अधिकारियों ने माना है कि इसमें गलती हुई है. 

जान नहीं ली जानी चाहिए

श्रीलंका प्रवास से लौटने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मामले को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा-  अगर, किसी व्यक्ति पर आरोप हैं तो उसे कानून के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाना चाहिए, न कि उसकी जान ली जानी चाहिए. उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की विशेष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.  

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर 15 ऐसे सवाल, जिनका जवाब अब तक नहीं मिला

क्या है भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला

बिहार के भोजपुर जिले के बेलौटी गांव में 17 जून को भरत भूषण तिवारी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. इसके बाद से बिहार में लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. पुल‍िसकर्म‍ियों पर FIR होने के बाद परिजनों और समर्थकों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है.  मामले को लेकर आज 24 जून को बेलौटी गांव में महापंचायत बुलाई गई है.

भरत तिवारी के पिता और भाई पर क्यों हुई थी FIR? बिहार पुलिस ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Tiwari Encounter, Dhirendra Krishna Shastri, Chhatarpur News, MP News, Bharat Tiwari Encounter Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com