विज्ञापन

बुजुर्ग से 40 लाख 70 हजार की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार, ठगी से जुड़े 23 बैंक खाते पुलिस ने किए फ्रीज

Indore Online Fraud: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी से ठगी के कई अहम सुराग मिले हैं. वहीं पुलिस ने ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए गए 23 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है.

बुजुर्ग से 40 लाख 70 हजार की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार, ठगी से जुड़े 23 बैंक खाते पुलिस ने किए फ्रीज

Indore Online Fraud: इंदौर में क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए गुजरात की अंतर्राज्यीय गैंग के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस गैंग ने एक सीनियर सिटीजन के साथ 40 लाख 70 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी से जुड़े 23 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है. इससे पहले इसी प्रकरण में गुजरात के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.

40 लाख 70 हजार रुपये की ठगी

इंदौर क्राइम ब्रांच को सीनियर सिटीजन के साथ ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिली थी, जिसमें आरोपियों ने झांसा देकर 40 लाख 70 हजार रुपये की बड़ी रकम ठग ली थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि इस ठगी के पीछे गुजरात की एक अंतर्राज्यीय गैंग सक्रिय है.

फरार आरोपी गिरफ्तार, 23 बैंक खाते फ्रीज

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी से ठगी के कई अहम सुराग मिले हैं. वहीं पुलिस ने ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए गए 23 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है, ताकि आगे किसी और वारदात को रोका जा सके. गौरतलब है कि इसी मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही गुजरात के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: फरवरी में नागपुर रेल मंडल की रिकॉर्ड कमाई, 2.20 मिलियन यात्रियों ने की यात्रा, 26.67 करोड़ से अधिक की आय

ये भी पढ़ें: सीनियर अकाउंट मैनेजर ने खुद के खाते में पैसे किए ट्रांसफर, उम्रकैद के साथ-साथ 1.97 करोड़ का जुर्माना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com