विज्ञापन

63 तालाब से बचाया 70 करोड़ लीटर पानी: नर्मदा किनारे गिरते जलस्तर के बीच ऐसे रची 'जल क्रांति'- Ground Report

नर्मदा किनारे बसे नरसिंहपुर में घटते जलस्तर की चुनौती के बीच 63 'अमृत सरोवरों' ने जिले की तस्‍वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दी है. मानसून में इनके जरिए 70 करोड़ लीटर बारिश का पानी सहेजा गया है. NDTV की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट...

63 तालाब से बचाया 70 करोड़ लीटर पानी: नर्मदा किनारे गिरते जलस्तर के बीच ऐसे रची 'जल क्रांति'- Ground Report
narsinghpur 63 talab 70 crore liter water conservation jal Kranti ground report.
  • नर्मदा नदी के तट पर बसे मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में जल क्रांति.
  • 63 अमृत सरोवर तालाब से करीब 70 करोड़ लीटर बारिश का पानी बचाया जा रहा है.
  • इससे जल संकट से जूझ रहे गांव में भूजल स्तर बढ़ाने में जबरदस्त सफलता मिली.

नर्मदा नदी के तट पर बसे होने के बावजूद मध्य प्रदेश का नरसिंहपुर जिला अंधाधुंध बोरवेल खनन के चलते गिरते जलस्‍तर से जूझने लगा. सबसे ज्‍यादा समस्‍या वनांचल के पथरीली जमीन वाले गांव में थी. लेकिन, बारिश के पानी को सहेजने की एक बेजोड़ मुहिम ने यहां की तस्वीर बदल दी. जिले में बनाए गए 63 तालाब यानी 'अमृत सरोवर' से करीब 70 करोड़ लीटर (7 लाख घनमीटर) बारिश का पानी बचाया जा रहा है, जिससे भूजल स्तर को बढ़ाने में जबरदस्त सफलता मिल रही है.  

पीएम मोदी की तारीफ के बाद जेरा गांव पहुंचा NDTV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 26 जुलाई 2026 को 'मन की बात' कार्यक्रम में जल संरक्षण को लेकर उठाए गए कृषि प्रधान जिले नरसिंहपुर के प्रयासों की सराहना की. उन्‍होंने "कैच द रेन" अभियान के तहत पानी बचाने की अपील की. इससे नरसिंहपुर का यह मॉडल देशभर में चर्चा में आया गया. ऐसे में NDTV की टीम हकीकत जानने के लिए जिले के आदिवासी जेरा गांव पहुंची. जहां कई अमृत सरोवर तालाब खोदे गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा है. 

इसका नतीजा यह है क‍ि जहां कभी कोदो-कुटकी की खेती हुआ करती थी अब वहां गेहूं और चना समेत कोई न कोई फसल खेतों में 12 महीनों लहलहती हैं. पढ़िए, आशीष जैन द्वारा की गई NDTV की ये खास ग्राउंड रिपोर्ट...

63 Amrit Sarovar Saving 700 Million Liters of Water in Narsinghpr.

63 Amrit Sarovar Saving 700 Million Liters of Water in Narsinghpr.

गर्मी में होती थी पानी की समस्‍या 

नरसिंहपुर जिले के आदिवासी अंचल के गांव में पथरीली जमीन होने के चलते जल संकट एक बड़ी समस्‍या के रूप में उभर रहा था. मुंगवानी से लगे कई गांव गर्मी में भीषण गर्मी के दौर में पानी की बहुत बड़ी समस्‍या हो जाती थी. इसके बाद शुरू हुई बदलाव की कहानी जिसे सफल बनाने के लिए समाज, सरकार और प्रशासन कदम से कदम मिलाकर चले.

तस्‍वीर नहीं, तकदीर भी बदली 

जिले की लिघारी ग्राम पंचायत के 'जेरा गांव' समेत अन्‍य पथरीले और कम जलस्‍तर वाले गांव में अमृत सरोवरों यानी तालाबों की खुदाई की मुहिम शुरू हुई. एक के बाद एक तालाब खोदे गए और समय के साथ इन गांव की तस्‍वीर ही नहीं यहां रहने वाले लोगों की तकदीर भी बदलने लगी. अमृत सरोवरों के कारण बार‍िश का पानी संग्रहित होने लगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार आने लगा. 
Jera Village leads Narsinghpur Water Revolution 70 Crore Liters Saved.

Jera Village leads Narsinghpur Water Revolution 70 Crore Liters Saved.

अब गेहूं और चना की खेती कर रहे किसान 

ग्रामीण बताते हैं क‍ि इन तालाबों का फायदा यह हुआ कि जो ट्यूबवेल पहले तीन-चार महीने में चलते थे, उनमें लंबे समय तक पानी का स्‍तर बना रहा. कुंओं में भी ऐसा ही सुधार देखने को मिला. जिससे इन गांव में खेती करना आसान हो गया. जिन गांव में पहले सिर्फ सामा और कोदो-कुटकी की खेती होती थी, वहां अब तालाब यानी  अमृत सरोवरों में पानी आने के कारण गेहूं और चना समेत अन्‍य फसलों की पैदावार भी होने लगी. 

63 तालाबों में बारिश का पानी

NDTV से बात करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर गजेंद्र नागेश बताते हैं कि नरसिंहपुर में ऐसे 63 अमृत सरोवर तालाब हैं जिनमें बारिश का पानी संग्रहित होता है, जिनसे जिले के कई गांव का जल संकट दूर करता है. 

Transforming Narsinghpur How 63 Amrit Sarovar Ponds are Combating Water Scarcity.

Transforming Narsinghpur How 63 Amrit Sarovar Ponds are Combating Water Scarcity.

60-70 करोड़ लीटर पानी हो रहा संग्रहित

अपर कलेक्टर गजेंद्र नागेश कहते हैं क‍ि इन तालाबों में बारिश के दिनों में 6 से 7 लाख घनमीटर (करीब 60 से 70 करोड़ लीटर) पानी संग्रहित किया जाता है, जो साल भर संबंधित क्षेत्र में भूजल स्तर बनाए रखने में मदद कर रहा है. जल संकट दूर कर पानी बचाने की इस जंग में मिली सफलता को लेकर वे कहते हैं कि यह सब सिर्फ सरकार या प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के एक साथ आने के कारण संभव हो सका है. 
Narsinghpur Water Success 63 Ponds, 70 Crore Liters of Rain Sunk

Narsinghpur Water Success 63 Ponds, 70 Crore Liters of Rain Sunk

अमृत सरोवर तालाब जल सरंक्षण में मजबूत कड़ी 

नरसिंहपुर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी योगेश पुष्प NDTV से बातचीत में कहते हैं क‍ि बरसात का पानी बचाने की यह सफलता किसी योजना के बेहतर क्रियान्वयन का नतीजा ही नहीं, सही स्थान के चयन से लेकर मजबूत निर्माण कार्य तक का नतीजा है. सभी के प्रयास से अमृत सरोवर तालाब आज जल संरक्षण की दिशा में मजबूत कड़ी साबित हुए हैं. 

ग्रामीणों ने पहली बारिश में बचाया 31 करोड़ लीटर पानी, महज 15 दिन में वॉटर हार्वेस्टिंग कर रचा इतिहास

नरसिंहपुर के सब इंजीनियर कमलेश अग्रवाल ने क्‍या कहा वीडियो में सुनिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Ground Report,  Narsinghpur News, MP Water Conservation, Amrit Sarovar Scheme In MP, Amrit Sarovar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com