- दक्षिणी लेबनान में इजरायल के हमलों में दो हजार से अधिक लोग मारे गए और दस लाख से ज्यादा विस्थापित हुए हैं
- स्थानीय युवा यूसुफ ने बताया कि उसने 18 साल की उम्र में तीन युद्ध देखे हैं और इजरायल लगातार हमले करता है
- यूसुफ ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में 80% लोग हिजबुल्लाह का समर्थन करते हैं क्योंकि वे उनकी सुरक्षा करते हैं
ईरान के साथ ही इजरायल लेबनान पर भी लगातार हमले कर रहा है. दक्षिणी लेबनान में हफ्तों तक चली बमबारी में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. हालांकि अब इजरायल ने 10 दिन के युद्धविराम की घोषणा की है. एनडीटीवी की टीम लेबनान में ग्राउंड जीरो पर मौजूद है. जहां हमने कुछ स्थानीय युवा से इस जंग को लेकर बात की, कि जमीन पर क्या हालात हैं, उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में क्या अनुभव किया है और इस वार को लेकर वो क्या सोचते हैं?
दक्षिणी लेबनान में अल-कास्मीये ब्रिज पर एक युवा यूसुफ ने एनडीटीवी को बताया कि इजरायल किसी का सम्मान नहीं करता है, हमेशा हमें निशाना बनता है, हम पर हमले करता है. यूसुफ ने कहा कि 18 साल की उम्र में ही उसने तीन युद्ध देख ली हैं. हाल ही में 2024 और अब 2026, इतना ही नहीं 2007 में जब मेरा जन्म हुआ उस वक्त भी युद्ध चल रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

उसने कहा कि दक्षिणी लेबनान में 80 फीसदी लोग हिजबुल्लाह का समर्थन करते हैं, क्योंकि वो हमारी सुरक्षा करते हैं. हिजबुल्लाह भी इजरायल को पसंद नहीं करता है, क्योंकि इजरायल हमें मारता है.
इसे भी पढ़ें: गाजा के बाद लेबनान में भी इजरायल ने खींची 'येलो लाइन', जानिए क्या है यह 'बफर जोन'

सिर्फ दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह का समर्थन करने के सवाल पर यूसुफ ने कहा कि देश के बाकी हिस्से के लोग या जो बेरूत में रहते हैं वो इजरायल के हमले से प्रभावित नहीं हैं, इसीलिए वो हिजबुल्लाह के जवाबी कार्रवाई को नहीं जानते हैं. हिजबुल्लाह हमारी और हमारे गांव की रक्षा करता है, इसीलिए हम उसके साथ हैं.
गौरतलब है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का 'सुरक्षा क्षेत्र' बनाने के लिए सैनिकों की मौजूदगी बनाए रखने की बात कही है. इससे संकेत मिलता है कि युद्धविराम के बाद भी हिंसा पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है. इससे पहले 2024 के अंत में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच 13 महीने के संघर्ष के बाद हुए युद्धविराम के बावजूद इजरायली सेना ने हवाई हमले और टारगेट कार्रवाई जारी रखी थी.
इसे भी पढ़ें: Ground Report: 10 मिनट, 100 बम और तबाही... लेबनान-इजरायल सीजफायर के बाद खुशियों का इंतजार करतीं जिंदगियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं