विज्ञापन

डॉक्टर ईशाक के 18 से ज्यादा युवतियों से संबंध, पीड़िता बोली- राज बनकर शादी की, हिंदू संगठनों ने की धुनाई

VHP का आरोप है कि डॉक्टर ने राजकुमार नाम से फर्जी आधार बनाकर कई हिंदू युवतियों से शादी की, एक से हैदराबाद में और दूसरी को कोलकाता से लाकर जबलपुर में शादी की, साथ ही एक और महिला डॉक्टर से संबंध होने का भी आरोप लगाया.

डॉक्टर ईशाक के 18 से ज्यादा युवतियों से संबंध, पीड़िता बोली- राज बनकर शादी की, हिंदू संगठनों ने की धुनाई
डेंटिस्ट को पकड़कर जुलूस निकालते बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ता.
  • आरोप है कि ईशाक ने पहचान छिपाकर डेंटल स्क्वायर में डेंटिस्ट की नौकरी ली.
  • उसने एक युवती से हैदराबाद और दूसरी को कोलकाता से लाकर जबलपुर में शादी की.
  • कोलकाता की पीड़ित महिला ने बताया कि ईशाक ने खुद को हिंदू और तलाकशुदा बताकर गायत्री मंदिर में शादी की.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक डॉक्टर पर नाम बदलकर कई हिंदू युवतियों से शादी रचाने का आरोप लगा है. आरोप है कि सैयद ईशाक इसरार ने 'राजकुमार' से आधार कार्ड भी बनवा रखा है. जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं को इसका पता चला तो मदन महल थाना इलाके में स्थित डेंटल स्क्वायर क्लिनिक में जमकर हंगामा किया और ईशाक को पकड़ लिया.

फिर उसका जुलूस निकाला और विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को घुमाया. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ मदन महल थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्लिनिक भी पहचान छिपाकर ज्वाइन किया, डिग्री पर सवाल

आरोप है कि सैयद ईशाक इसरार डेंटल स्क्वायर में डेंटिस्ट के तौर पर काम करता था, जहां उसने अपनी पहचान छिपा रखी थी. यहां तक कि उसने अपना नाम बदलकर आधार कार्ड भी बनवाया था. डेंटिस्ट संचालक ने बताया कि उसने अपना नाम राजकुमार बताया था. अब उसकी डिग्री को लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि उसकी डिग्री असली है या नहीं. डेंटल स्क्वायर के प्रबंधन ने भी फर्जी दस्तावेज दिखा कर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है.

हैदराबाद-जबलपुर में की शादी

आरोप है कि डेंटिस्ट सैयद ईशाक असरार कई हिंदू युवतियों से शादी कर चुका है. उसने एक हिन्दू युवती से हैदराबाद में शादी की तो दूसरी को कोलकाता से लाकर जबलपुर में शादी की थी.

हिंदू बताकर की शादी, 18 से ज्यादा लड़कियों से संबंध

कोलकाता की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया, "ईशाक से उसकी मुलाकात काम करने के दौरान हुई थी. उसने खुद को हिंदू (बदला नाम राजकुमार) बताया था, जबकि उसका असली नाम सैयद ईशाक असरार है और खुद को तलाकशुदा बताया था. जान-पहचान के बाद दोनों जबलपुर आ गए. फिर मुझसे गायत्री मंदिर में शादी की थी और दो साल तक संबंध में रहे. कुछ दिन के बाद छोड़ दिया और उसके बाद किसी और हिंदू लड़की को फंसा लिया है."

आरोप लगाया कि ईशाक ने उसे अप्रैल महीने में छोड़ दिया था. पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बताया था कि उससे पहले ईशाक के 18 लड़कियों से संबंध रहे थे.

हैदराबाद का रहने वाला आरोपी

मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि अभी तक जांच में पता चला है कि वह मूलरूप से हैदराबाद का रहने वाला है और नया आधारकार्ड संजीव नगर के पते पर बना है. उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज की है.

वीएचपी-बजरंग दल ने लव जिहाद का लगाया आरोप

विश्व हिंदू परिषद ने जबलपुर की एक और महिला डॉक्टर से भी आरोपी के संबंध होने का आरोप लगाया है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मामले में जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें- महिला डॉक्टर ने घर पर लगवाया CCTV, लेकिन कोई और कर रहा था ताका-झांकी, जानें एक गलती से कैसे हैक हो गया कैमरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love Jihad, Jabalpur News, VHP And Bajrang Dal Workers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com