विज्ञापन

AC ने एमपी में बढ़ाया सियासी पारा, सीएमओ ने कांग्रेस नेता को दिया नोटिस, जानें क्यों मची खींचतान 

गोहद नगर पालिका सीएमओ महेश जाटव ने नपा अध्यक्ष मंजू माहौर पर कर्यालय का एसी ले जाने का आरोप लगाया है. इसे लेकर उन्होंने नोटिस भी जारी किया है. इसके बाद मंजू माहौर ने भी सीएमओ पर जमकर निशाना साधा. जानिए, क्या है पूरा मामला

AC ने एमपी में बढ़ाया सियासी पारा, सीएमओ ने कांग्रेस नेता को दिया नोटिस, जानें क्यों मची खींचतान 
Gohad Municipal Corporation Controversy: नगर पालिका अध्यक्ष मंजू माहौर और सीएमओ महेश जाटव के बीच तनातनी.

मध्य प्रदेश के भिंड जिले की गोहद नगर पालिका में AC को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद खुलकर सामने आ गया है. एसी को लेकर यह तनातनी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) महेश जाटव और नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर के बीच हो रही है, जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. 

सीएमओ महेश जाटव ने नगर पालिका अध्यक्ष मंजू माहौर को नोटिस जारी कर कार्यालय का एसी वापस करने के निर्देश दिए हैं. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि अध्यक्ष द्वारा बिना किसी अनुमति और जानकारी के नगर पालिका का एसी उठाकर अपने निवास पर स्थापित कर लिया गया है, जिससे कार्यालय की गरिमा धूमिल हुई है. नोटिस में एसी तत्काल लौटाने की बात कही गई है, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आसमान में हेलीकॉप्टर, जमीन पर गाड़ियों का लश्कर! शिंदे गुट के मंत्री संजय राठौड़ ने नहीं मानी PM मोदी की फिजूलखर्ची रोकने की नसीहत

अध्यक्ष मंजू बोलीं- बैठने की व्यवस्था नहीं 

इधर, नोटिस मिलने के बाद अध्यक्ष मंजू माहौर ने सीएमओ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका कार्यालय में उनके बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है. अध्यक्ष का कहना है कि उनके चेंबर में न तो कुर्सी है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि सीएमओ ने अपने कार्यालय को पूरी तरह सुविधायुक्त और लग्जरी बना रखा है. उन्होंने कहा कि जिस एसी को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है वह लंबे समय से नगर पालिका के स्टोर रूम में खराब हालत में पड़ा था. जिसे सही कराकर निवास पर बने कार्यालय में लगवाया गया था. अध्यक्ष मंजू माहौर ने कहा कि अगर, सीएमओ महेश जाटव सीधे एसी वापस करने का बोल देते तो तुरंम लौटा देती. नोटिस भेजकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया है. 

‘नाग फांस': 2 घंटे तक लकवाग्रस्त व्यक्ति को कुर्सी से जकड़े रहा सांप, Video रोंगटे खड़े कर देगा

मनमानी का आरोप, सरकारी संपत्ति का दावा   

मंजू माहौर ने सीएमओ पर भेदभाव और मनमानी के भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सरकार हमारी नही है, इसलिए सीएमओ मनमानी कर रहे हैं. वहीं, सीएमओ महेश जाटव ने कहा कि नगर पालिका का एसी कार्यालय की संपत्ति है और उसे वापस लिया जाएगा. ऐसे में एसी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के बीच अधिकारों, सुविधाओं और विकास कार्यों की खींचतान का मुद्दा बन गया है. जिसकी खूब चर्चा हो रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com