विज्ञापन

ऐसा भी होता है ! MP के शाजापुर में कुत्ते से बचने के लिए अंधाधुंध भागे 13 हिरण,कुएं में गिरने से सभी की मौत

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. शुजालपुर के खरदोंनकलां गांव में आवारा कुत्ते से जान बचाने के चक्कर में 13 हिरणों की कुएं में गिरकर मौत हो गई. पीछा कर रहा कुत्ता भी कुएं में जा गिरा. वन विभाग मामले की जांच कर रहा है.

ऐसा भी होता है ! MP के शाजापुर में कुत्ते से बचने के लिए अंधाधुंध भागे 13 हिरण,कुएं में गिरने से सभी की मौत

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आवारा कुत्ते से अपनी जान बचाने के चक्कर में 13 हिरणों की कुएं में गिरकर मौत हो गई. शुजालपुर की कालापीपल तहसील के खरदोंनकलां गांव में यह हादसा हुआ है. गहरे कुएं में गिरने और समय पर कोई मदद न मिलने के कारण सभी 13 हिरणों और उनका पीछा कर रहे कुत्ते की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल वन विभाग और पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को बाहर निकाल लिया है. 

खेत पहुंचे किसान ने देखा तो खुला मामला

घटना का खुलासा रविवार सुबह उस समय हुआ जब खेत मालिक अपनी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए खेत पर पहुंचे थे. काम के दौरान अचानक उन्हें कुएं से तेज दुर्गंध आई. जब उन्होंने कुएं के भीतर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए. कुएं के पानी में बड़ी संख्या में हिरणों और एक कुत्ते के शव पड़े थे. किसान ने तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया.

क्षतिग्रस्त मुंडेर बनी काल, मृत हिरणों में 9 मादा

वन विभाग की प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों को देखकर माना जा रहा है कि यह हादसा एक-दो दिन पुराना है. बताया जा रहा है कि एक खूंखार आवारा कुत्ता हिरणों के इस झुंड को दौड़ा रहा था. जान बचाने के लिए अंधाधुंध भाग रहा पूरा झुंड कुएं की क्षतिग्रस्त मुंडेर वाले हिस्से से सीधे अंदर जा गिरा. रफ्तार तेज होने के कारण पीछा कर रहा कुत्ता भी खुद को रोक नहीं पाया और वह भी कुएं में गिर गया. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत पाए गए 13 हिरणों में से 4 नर और 9 मादा हिरण शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: MP में बेतवा को 'नया जीवन' देने का मास्टर प्लान ! साल 2053 की आबादी को देखकर तैयार हो रहा DPR

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी वन्यजीवों का डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद सम्मानपूर्वक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दुखद घटना पर जिला वन अधिकारी (DFO) हेमलता शाह का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखकर यही लगता है कि यह दर्दनाक हादसा आवारा कुत्ते के पीछा करने के कारण ही हुआ है.
ये भी पढ़ें: विज्ञान पर भारी पड़ा अंधविश्वास ! छत्तीसगढ़ के 'चावल वाले बाबा' ने नोएडा के डॉक्टर से ठगे 40 लाख रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shajapur News, Madhya Paradeh News, MP Forest Department, MP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com