विज्ञापन

मनीष पटेल के जेल जाने के बाद रील वाइफ अमृता सिंह की जान पर बन आई! कौन दे रहा धमकी?

मनीष पटेल रीवा मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बघेली कलाकार हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुसर पर ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी केस में जेल में हैं. कॉमेडी वीडियो में 'रील वाइफ' का किरदार निभाने वाली अमृता सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने और गालियां देने की धमकियां मिल रही हैं.

मनीष पटेल के जेल जाने के बाद रील वाइफ अमृता सिंह की जान पर बन आई! कौन दे रहा धमकी?
मनीष पटेल की सह कलाकार अमृता सिंह ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द, सुरक्षा पर उठाए सवाल
Facebook/Manish Patel Rewa
  • मनीष पटेल पर ब्राह्मण समाज की लड़कियों के संबंध में अभद्र टिप्पणी का मामला दर्ज होने के बाद वे जेल में हैं
  • मनीष पटेल की रील वाइफ अमृता सिंह को जान से मारने की धमकियां और गालियां मिल रही हैं
  • मनीष पटेल पर पुराने चोरी, लूट, मारपीट और आईटी एक्ट से जुड़े कई मामले भी पुलिस जांच के अधीन हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Manish Patel Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले और सोशल मीडिया पर 4 मिलियन (40 लाख) से अधिक फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर यूट्यूबर मनीष पटेल के जेल जाने के बाद, अब उनकी 'रील वाइफ' अमृता सिंह की जान पर बन आई है. कोई उन्हें न सिर्फ गालियां दे रहा है, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. दूसरी ओर, मनीष पटेल के इस मामले को लेकर समाज के दो पक्ष आपस में बंट गए हैं और उनकी बीच सोशल मीडिया पर भी एक तरह की जंग छिड़ी हुई है.

अमृता सिंह ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

अमृता सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए लिखा, "कुछ लोग मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, गालियां दे रहे हैं. लेकिन क्यों? मैं पूछती हूं क्यों? मैंने तो किसी जाति या किसी महिला के लिए कुछ नहीं बोला. फिर मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है? मतलब इनकी हिम्मत तो देखो, इनका कहना है कि यह (धमकी देने वाला) कुछ भी कर सकता है और इस पर कोई केस भी दर्ज नहीं होगा."  

मनीष पटेल मामले में आमने-सामने आए दो समाज, अब रील पार्टनर अमृता सिंह को मिली धमकी

मनीष पटेल मामले में आमने-सामने आए दो समाज, अब रील पार्टनर अमृता सिंह को मिली धमकी Photo-Facebook/Amrita Singh

अमृता सिंह ने आगे लिखा, "बिना किसी गलती के भी लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं और फिर यही लोग न्याय की बात करते हैं. अब मैं क्या बोलूं? एफआईआर में क्या लिखवाऊं? क्या सच में मेरी जान को खतरा है? अब मैं क्या करूं, क्या माफी मांग लूं? मैंने आखिर क्या गलत बोला है? मेरे पास धमकी से जुड़े सारे मैसेज और वीडियो सुरक्षित हैं." हालांकि, अमृता सिंह ने अपनी इस पोस्ट में साफ तौर पर यह नहीं बताया है कि उन्हें धमकी देने वाला व्यक्ति आखिर कौन है.
Manish Patel Rewa Reel Wife amrita singh gets death threats

Manish Patel Rewa Reel Wife amrita singh gets death threats

आपको बता दें कि मनीष पटेल विंध्य क्षेत्र के एक जाने-माने बघेली कलाकार हैं. वह सोशल मीडिया पर अमृता सिंह के साथ मिलकर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं, जिनमें अमृता उनकी पत्नी का किरदार निभाती हैं. अमृता सिंह उनकी असल जिंदगी की पत्नी नहीं, बल्कि केवल एक सह-कलाकार हैं. 

क्या है मनीष पटेल का पूरा मामला?

जनवरी 2026 में मनीष पटेल पर कथित रूप से ब्राह्मण समाज की लड़कियों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का एक मामला दर्ज हुआ था. इसी मामले में कार्रवाई से बच रहे मनीष पटेल ने आखिरकार 27 मई को न्यायालय या पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इसके बाद रीवा की सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और तब से वह जेल में हैं. वहीं दूसरी ओर, पुलिस जांच के दौरान मनीष पटेल के पुराने आपराधिक मामले भी खुलकर सामने आ गए हैं.  

यह भी पढ़ेंमनीष पटेल रीवा जेल में: फिर भी फेसबुक पर धड़ाधड़ अपलोड हो रहे 'पोक्कभान' के कॉमेडी VIDEO!

मनीष पटेल जेल में, बाहर रील वाइफ अमृता सिंह को मिली जान से मारने की धमकी; जानें क्या है पूरा मामला

मनीष पटेल जेल में, बाहर 'रील वाइफ' अमृता सिंह को मिली जान से मारने की धमकी; जानें क्या है पूरा मामला Photo-Facebook/Manish Patel Rewa

मनीष पटेल पर दर्ज पुराने मामलों की फेहरिस्त

रीवा सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक, मनीष पटेल के खिलाफ मोबाइल लूट के एक पुराने मामले में स्थायी वारंट भी जारी है. रीवा के सिविल लाइन थाने में साल 2016 में उनके खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था. इसी तरह, विश्वविद्यालय थाने में भी साल 2016 में ही चोरी, लूट और मारपीट के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. अगर समान थाने की बात करें, तो वहां भी 2016 में चोरी का एक मामला दर्ज हुआ था. पुलिस अब मनीष पटेल पर दर्ज इन सभी पुराने और नए मामलों की जांच एक साथ मिलकर कर रही है.

बघेली कलाकार मनीष पटेल के खिलाफ रीवा के विश्वविद्यालय थाने में तीन मामले पहले से ही दर्ज हैं. इसके अलावा रीवा के सिविल लाइन और समान थाने में भी एक-एक मामला दर्ज है. हाल ही में सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ आईटी एक्ट (IT Act) के तहत एक नया केस भी दर्ज किया गया है.

मनीष पटेल केस में दो गुट आए आमने-सामने

फिलहाल मनीष पटेल की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है, जिसके कारण उन्हें अभी सलाखों के पीछे ही रहना होगा. एक तरफ जहां मनीष पटेल जेल के अंदर हैं, वहीं दूसरी तरफ रीवा में इस मुद्दे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने खड़े हो गए हैं. जहां एक पक्ष मनीष पटेल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ा है, वहीं दूसरा पक्ष इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है. कुछ लोग अब इस पूरे मामले को जातिवाद के चश्मे से भी देखने लगे हैं.  

रीवा: मनीष पटेल मामले में आमने-सामने आए दो समाज, अब रील पार्टनर अमृता सिंह को मिली धमकी

रीवा: मनीष पटेल मामले में आमने-सामने आए दो समाज, अब रील पार्टनर अमृता सिंह को मिली धमकी Photo-Facebook/Manish Patel Rewa

बघेली कॉमेडी वीडियो से मिली थी लोकप्रियता

मनीष पटेल सोशल मीडिया और यूट्यूब पर बेहद लोकप्रिय कलाकार हैं, जो क्षेत्रीय बघेली भाषा में अपने वीडियो बनाते हैं. इसी साल जनवरी में मनीष पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन पर ब्राह्मण समाज को लेकर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था. हालांकि, विवाद बढ़ता देख बाद में उस वीडियो को हटा दिया गया था और मनीष पटेल ने इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी. इसके बावजूद ब्राह्मण समाज ने उनकी इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी और कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था.

अब मनीष पटेल के सरेंडर करने के बाद यह मामला एक बार फिर गरमा गया है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना था कि चूंकि मनीष ने अपनी गलती मानकर माफी मांग ली है, इसलिए इस मामले को अब और तूल नहीं दिया जाना चाहिए; वहीं कुछ लोग मनीष पटेल को पूरी तरह गलत ठहराते हुए सजा की मांग कर रहे हैं. धीरे-धीरे यह पूरा विवाद कलाकारों के दायरे से बाहर निकलकर जातिगत रूप लेने लगा.

बघेली कलाकारों ने की रीवा एसपी से मुलाकात 

इसी बीच बघेली कलाकारों और एक विशेष समाज के लोगों द्वारा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उनका कहना है कि जब मनीष को गिरफ्तार कर थाने में रखा गया था, तब मनीष के सहयोगी अंकित पुलिस के बुलाने पर लैपटॉप लेकर थाने पहुंचे थे. आरोप है कि पुलिस ने थाने के भीतर ही अंकित से लैपटॉप छीन लिया, उसके साथ मारपीट की और जबरन उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया.

इस पूरे घटनाक्रम के कारण रीवा में दो समुदाय सीधे तौर पर आमने-सामने नजर आ रहे हैं. इस माहौल के बीच एक समुदाय के लोगों और क्षेत्र के तमाम कलाकारों ने रीवा के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की. कलाकारों का कहना है कि पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से काम नहीं कर रही है. उनका तर्क है कि मनीष पटेल से जुड़ा जो भी मामला है, वह अब न्यायालय के अधीन है; ऐसे में सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोग उन्हें और उनकी सह-कलाकार को ट्रोल व प्रताड़ित कर रहे हैं, वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है. फिलहाल कुछ लोग मनीष पटेल के समर्थन में खड़े हैं, तो वहीं विंध्य क्षेत्र के सभी कलाकार एकजुट होकर सोशल मीडिया पर मचे इस बवाल को जल्द से जल्द शांत करने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंManish Patel Rewa: मनीष पटेल रीवा 'पोक्कभान' ने किया सरेंडर, 4M फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर का पूरा केस क्‍या?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com