विज्ञापन

'कमरे में प्यार-मोहब्बत की बातें करते हैं', छात्राओं ने प्रेमी शिक्षक-शिक्षिका की शिकायत की; BEO ने हटाया

छात्र-छात्राओं ने शिकायत की कि स्कूल के एक अतिथि शिक्षक और शिक्षिका के बीच संबंध हैं. कई बार दोनों को क्लासरूम में तब देखा है, जब दरवाजा-खिड़की बंद थीं.

'कमरे में प्यार-मोहब्बत की बातें करते हैं', छात्राओं ने प्रेमी शिक्षक-शिक्षिका की शिकायत की; BEO ने हटाया
क्लासरूम में शिकायत के दौरान मौजूद स्टूडेंट्स और शिक्षक-शिक्षिका.
NDTV
  • छात्राओं का आरोप- क्लास बंद कर प्यार की बातें करते हैं.
  • टायलेट में दोनों को स्टूडेंट्स ने एक साथ पकड़ा, फिर टीचर ने दी धमकी.
  • छिंदवाड़ा के सरकारी स्कूल का है मामला.

छत्तीसगढ़ के छिंदवाड़ा जिले में स्थित बीचबहरी के शासकीय माध्यमिक शाला में छात्र-छात्राएं शिक्षक और शिक्षिका की हरकतों से परेशान हो गए. उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की. आरोप लगाया कि दोनों प्यार-मुहब्बत वाली बातें करते हैं और पढ़ाते बिल्कुल नहीं है. इसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है.

एक ही टॉयलेट में दोनों को घुसते देखा

दरअसल, शासकीय माध्यमिक शाला अतिथि शिक्षक भी बच्चों को पढ़ाने आते हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं. इनमें एक शिक्षक और शिक्षिका पर आरोप है कि उनके आपस में संबंध हैं. छात्राओं ने आरोप लगाया कि एक बार शिक्षिका जब टॉयलेट गई तो उसके पीछे-पीछे वह शिक्षक भी चला गया था. जिन स्टूडेंट्स ने उन्हें देखा तो उन्हें शिक्षक ने धमकाया भी था.

क्लासरूम की दरवाजा-खिड़कियां कर लेते हैं बंद

छात्रों का आरोप है कि दोनों स्कूल के कमरे में बैठकर प्यार-मुहब्बत वाली बाते करते हैं. इस दौरान वह कक्षा की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर देते हैं और पढ़ाने की बजाय बच्चों को स्कूल से जल्दी घर भेज देते हैं. दोनों स्कूल में मोबाइल चलाते रहते हैं.

इस दौरान शिक्षिका ने छात्रों के आरोपों का विरोध किया.

विद्यार्थियों ने पहले इसकी शिकायत अपने परिजनों को दी. फिर 15 अगस्त को ग्राम सभा के दौरान छात्रों ने यह मामला उठाया और विरोध दर्ज कराया. इसके बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया. विद्यार्थियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच समिति गठित की. समिति की जांच के बाद स्कूल के सभी अतिथि शिक्षक-शिक्षिकाओं को हटा दिया है.

नए शिक्षकों की भर्ती की तैयारी

विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ओपी जोशी ने बताया कि छात्राओं ने शिकायत में स्कूल के टीचर्स पर आचरण संबंधी गंभीर आरोप लगाए. उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय दल भी गठन भी किया था. फिर उन्होंने स्कूल जाकर जांच की थी और छात्र-छात्राओं के बयान भी लिए थे. जिला प्रशासन के आदेश पर स्कूल के सभी अतिथि शिक्षकों को भी हटाया है और नए अतिथि शिक्षकों-शिक्षिकाओं की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में सड़कों की खुली परतें: कोर्ट की निगरानी में आधी रात तक हुई सैंपलिंग, खटिया पर बैठे नजर आए SSP

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhindwara News, Chhindwada News, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com