- मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी मनस्वी शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में छठे प्रयास में सफलता हासिल की है
- मनस्वी शर्मा को हाल ही में उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है
- मनस्वी शर्मा हरियाणा के करनाल की निवासी हैं और 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर 101वीं रैंक प्राप्त की थी
IPS Manasvi Sharma Success Story: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हर किसी को पहले या दूसरे प्रयास में नहीं मिलती. कई उम्मीदवारों के लिए तरक्की का दरवाजा आखिरी कोशिश में खुला है. ऐसी ही सक्सेस स्टोरी मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी मनस्वी शर्मा की है. यूपीएससी में अपने आखिरी और छठे प्रयास में सफल हुए हैं. अब मोहन यादव सरकार ने आईपीएस मनस्वी शर्मा को उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया है.
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने 30 सितंबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के छह और राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें 2023 बैच के आईपीएस मनस्वी शर्मा को एसडीओपी त्योंथर, जिला रीवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन के पद पर पदस्थ किया गया है. आइए जानते हैं मनस्वी शर्मा की सफलता की पूरी कहानी.

ips manasvi sharma success story upsc
हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं आईपीएस मनस्वी शर्मा
16 जुलाई 1993 को जन्मे आईपीएस मनस्वी शर्मा मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले के सेक्टर-9 के निवासी हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर 101वीं रैंक हासिल की थी. इसके बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ और उन्हें मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया.

छह प्रयास के बाद मिली सफलता
यूपीएससी में सफलता हासिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में मनस्वी शर्मा ने बताया था कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में अपने सभी छह प्रयास किए. वर्ष 2017 से 2022 तक उन्होंने प्रत्येक बार प्रारंभिक परीक्षा पास की और मुख्य परीक्षा (Mains) में भी शामिल हुए, लेकिन सफलता उन्हें छठे और अंतिम प्रयास में मिली. उन्होंने अपनी असफलताओं से सीखा कि कभी हार नहीं माननी चाहिए और खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहिए. उनका कहना था कि यूपीएससी की तैयारी शुरू करने से पहले स्वयं को समझना बेहद जरूरी है.मन
मनस्वी शर्मा के माता-पिता टीचर
आईपीएस मनस्वी शर्मा के पिता प्रो. राधेश्याम शर्मा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं. वहीं उनकी मां डॉ. रेखा शर्मा राजकीय कन्या विद्यालय, तरावड़ी में संस्था प्रधान के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं. मनस्वी शर्मा ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी. इससे पहले उन्होंने वर्ष 2019 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 28वीं रैंक हासिल की थी.

मध्य प्रदेश कैडर में छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले.
तबादला सूची में इन अधिकारियों के नाम भी शामिल
30 सितंबर 2026 को जारी मध्य प्रदेश सरकार की आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में मनस्वी शर्मा के अलावा कई अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं.
- आईपीएस आदित्य सिंघारिया को एसडीओपी सिहोरा, जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा बनाया गया है.
- आईपीएस मनीष भारद्वाज को सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली नगरीय इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर पदस्थ किया गया है.
- आईपीएस विक्रम अहिरवार को नगर पुलिस अधीक्षक, नागदा से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगर पुलिस भोपाल नियुक्त किया गया है.
- आईपीएस जेण्डेन लिंगजर्पा को एसडीओपी महिदपुर, उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर भेजा गया है.
- आईपीएस घनश्याम मालवीय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है.
- महेंद्र तारणेकर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर पदस्थ किया गया है.
यह भी पढ़ें- पिता अब्दुल करीम सुनते रहे ताने, बेटी मेविश टाक बनीं IPS, अब सोनभद्र ASP बनकर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें- Gen Z IPS जया शर्मा ने 10 लाख की भीड़ में ऐसे क्रैक की यूपीएससी, किताब में बताई रणनीति
यह भी पढ़ें- IPS विकास वैभव: बिहार पुलिस सिंघम की 6 साल बाद फील्ड में वापसी, अनंत सिंह को करवाया अरेस्ट
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हरियाणा पुलिस की DSP ने कर दिखाया कमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं