Mahakumbh Viral Girl: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचकर चर्चा में आई वायरल गर्ल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई. केरल के एक मुस्लिम लड़के से शादी रचाकर सुर्खियों में रहीं वायरल गर्ल की उम्र को लेकर राष्ट्रीय जनजातीय आयोग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र में नाबालिग पाई गई हैं. आयोग ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर वायरल गर्ल की उम्र की पड़ताल के लिए एक जांच दल का गठित किया था और टीम ने सौंपी रिपोर्ट में वायरल गर्ल नाबालिग पाई गई है.
राष्ट्रीय जनजातीय आयोग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र में नाबालिग निकली वायरल गर्ल
रिपोर्ट के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता की राष्ट्रीय जनजातीय आयोग में दर्ज शिकायत के बाद गठित जांच टीम की सौंपी गई रिपोर्ट में वायरल गर्ल नाबालिग है. आयोग द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र के मुताबिक वायरल गर्ल का जन्म 30 दिसंबर, 2009 में शाम 5 बजकर 50 मिनट पर हुई थी. इस हिसाब से वायरल गर्ल की उम्र 16 साल 2 महीना 10 दिन से भी कम है, जबकि भारत में लड़कियों की वैध बालिग उम्र 18 वर्ष है.
वायरल गर्ल का जन्म 30 दिसम्बर 2009 को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर हुआ था
गौरतलब है खरगोन जिले महेश्वर के शासकीय अस्पताल के रिकार्ड में दर्ज डेटा के मुताबिक वायरल गर्ल का जन्म 30 दिसम्बर 2009 को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर हुआ था. राष्ट्रीय जनजातीय आयोग को सौंपी गई टीम की रिपोर्ट में वायरल गर्ल अभी नाबालिग है. बता दें, बीते 25 मार्च को पिता की शिकायत में वायरल गर्ल से शादी रचाने वाले पति के खिलाफ महेश्वर थाने में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर
आज दोपहर 12 बजे वायरल गर्ल के मुद्दे पर करेंगे प्रेस कांफ्रेस करेंगे महेश्वर MLA
सामाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे ने एफआईआर की कापी सहित मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महेश्वर विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल महेश्वर में आज दोपहर 12 बजे वायरल गर्ल के मुद्दे पर करेंगे प्रेस कांफ्रेस करेंगे. मालूम हो, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने वीडियो वायरल कर जनजाति आयोग का आभार जताया है, जिन्होंने वायरल गर्ल को लेकर फरमान खान पर लव जेहाद का लगाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं