विज्ञापन

1986 में डूबी उस मोटर बोट की कहानी जिस पर अब लोग ले रहे सेल्फी, जबलपुर बरगी बांध का जलस्तर घटने से नजर आई

जबलपुर बरगी बांध में करीब 1986 में हादसे का शिकार हुई मोटर बोट 40 साल बाद सामने आई है. इस बोट के साथ लोग जमकर सेल्फी और फोटो ले रहे हैं.

1986 में डूबी उस मोटर बोट की कहानी जिस पर अब लोग ले रहे सेल्फी, जबलपुर बरगी बांध का जलस्तर घटने से नजर आई
जबलपुर बरगी बांध: जलस्तर गिरने से बाहर आई बोट बनी आकर्षण का केंद्र.

मध्य प्रदेश में मॉनसून में देरी और जून में हुई कम बारिश का असर साफ नजर आना लगा है. बारिश की कमी के चलते जबलपुर बरगी बांध का जलस्तर इतना नीचे गिरा कि पानी में 55 फीट की गहराई में दफन एक मोटर बोट दिखाई देने लगी. यह मोटर बोट 1986 में हादसे का शिकार हुई थी, जिसके बाद से पानी में छोड़ दिया गया था. अब ऐतिहासिक रूप से कम से कम हुए जलस्तर ने उस बोट को सबसे सामने ला दिया, जिसके बाद से इसकी खूब चर्चा हो रही है. बड़ी संख्या में लोग बोट को देखने पहुंच रहे हैं, उसके साथ सेल्फी और फोटो ले रहे हैं.

जबलपुर बरगी बांध में दिखाई दे रही मोटर बोट की कहानी.

जबलपुर बरगी बांध में दिखाई दे रही मोटर बोट की कहानी.

जानकारी के अनुसार, बरगी बांध में जलस्तर घटने से सामने आई मोटर बोट साल 1986 के आसपास हादसे का शिकार होकर पानी में डूब गई थी. बरगी बांध के निर्माण के दौरान इस मोटर बोट को पुनर्वास विभाग इस्तेमाल किया जाता था, बोट का उपयोग विस्थापित परिवारों के आवागमन और राहत कार्य के लिए किया जाता था. करीब 40 साल से 55 फीट गहरे पानी में पड़ी नाव में पूरी तरह कंडम हो चुकी है, उस पर जंग की मोदी परत चढ़ गई है, लेकिन बोट पर लिखा "सुमा रैप्स प्रोजेक्ट जबलपुर" आज भी दिखाई दे रहा है. साथ ही बोट का केबिन भी काफी हद तक सुरक्षित है. 

हादसे के 40 साल बाद दिखी मोटर बोट पर जंग की मोटी परत चढ़ गई है.

हादसे के 40 साल बाद दिखी मोटर बोट पर जंग की मोटी परत चढ़ गई है.

हादसे में किसी की नहीं गई थी जान 

जानकारों का कहना है कि 1986 तकनीकी खराबी के कारण मोटर बोट बरगी बांध में डूब गई थी. हादसे में कोई भी जनहानी नहीं हुई थी. 55 फीट गहराई में होने के कारण बोट को बाहर नहीं निकाला जा सका था. अब जलस्तर घटने से बोट दिखाई दे रही है. 

बोट में बना केबिन काफी हद तक सुरक्षित है.

बोट में बना केबिन काफी हद तक सुरक्षित है.

लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी 

बरगी बांध में कम हुए पानी के कारण बाहर आई मोटर बोट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है. कई लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं और इसके वीडियो फोटो ले रहे हैं.

फाइल में दबा पन्ना आया बाहर, जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन हो चुके थे सीज

Jabalpur bargi dam: अंदर से ऐसी है बोट की हालत.

Jabalpur bargi dam: अंदर से ऐसी है बोट की हालत.

 बरगी क्रूज हादसा: बच जातीं कई जानें? नए वीडियो से उठा सवाल, प्रत्यक्षदर्शी ने जस्टिस संजय द्विवेदी आयोग को सौंपे अहम सबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Bargi Dam, Bargi Dam News, Jabalpur News, MP News, Mp News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com