विज्ञापन

IPS अनु बेनीवाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, नौवें महीने में दौड़ लगाकर पेश की मिसाल, लिखा भावुक पोस्ट

IPS अनु बेनीवाल जल्द ही मां बनने वाली हैं. प्रेगनेंसी के 9वें महीने में जबलपुर ASP अनु बेनीवाल ने 'रन फॉर साइबर सेफ्टी' में दौड़ लगाकर फिटनेस और कर्तव्यनिष्ठा की अनोखी मिसाल कायम की है. जानिए उनकी यूपीएससी की सफलता और प्रेरक कहानी.

IPS अनु बेनीवाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, नौवें महीने में दौड़ लगाकर पेश की मिसाल, लिखा भावुक पोस्ट
ips anu beniwal runs in 9th month of pregnancy jabalpur asp success story
Instagram ips anu beniwal
  • IPS अनु बेनीवाल मध्य प्रदेश कैडर की 2022 बैच की अधिकारी हैं और वर्तमान में जबलपुर में ASP के पद पर कार्यरत हैं
  • अनु बेनीवाल ने प्रेगनेंसी के नौवें महीने में भी रन फॉर साइबर सेफ्टी में भाग लेकर फिटनेस की म‍िसाल पेश की
  • सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर परिवार और सीनियर साथियों का आभार व्यक्त किया जो उनकी सेहत का ध्यान रखते हैं


 

IPS Anu Beniwal Jakhar: भारतीय पुलिस सेवा की चर्चित और काबिल महिला अफसरों में शुमार आईपीएस अनु बेनीवाल के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं. अपनी प्रेगनेंसी के नौवें महीने में IPS अनु बेनीवाल ने दौड़ लगाकर कर्तव्यनिष्ठा और फिटनेस की एक अनूठी मिसाल पेश की है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट भी साझा की है.

IPS अधिकारी अनु बेनीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए घर में आने वाली इस खुशी की जानकारी साझा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- "ईश्वर और परिवार के आशीर्वाद से मैं अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में कदम रख रही हूं. मैं अपने सीनियर साथियों की बेहद आभारी हूं, जिन्होंने इस दौर में मेरी सेहत का ध्यान रखते हुए मुझ पर काम और जिम्मेदारियों का भरोसा बनाए रखा. मध्य प्रदेश पुलिस के 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत 'रन फॉर साइबर सेफ्टी' का आयोजन किया गया था, जिसमें मैंने भी हिस्सा लिया."   

आईपीएस अनु बेनीवाल का जन्‍म 26 अप्रैल 1992 को हुआ है. साल 2026 में 34 साल की हो चुकी अनु बेनीवाल का गर्भावस्‍था के दौरान फ‍िटनेस के प्रत‍ि जज्‍बाे को देखकर सोशल मीड‍िया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा और आने वाले नन्‍हे मेहमान के ल‍िए बधाई दे रहा है. 

यह भी पढ़ें-  IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई आईपीएस, जेठ व चार ननद भी अफसर

ips-anu-beniwal

ips-anu-beniwal pregnancy post jabalpur asp run for cyber safety success story
Photo Credit: Instagram anu beniwal

मध्य प्रदेश कैडर की IPS हैं अनु बेनीवाल

अनु बेनीवाल मध्य प्रदेश कैडर के 2022 बैच की IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में जबलपुर में एएसपी के पद पर कार्यरत हैं. मूल रूप से दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली अनु की शादी IPS अधिकारी डॉ. आयुष जाखड़ से हुई है. डॉ. आयुष जाखड़ पीएमटी  स्टेट टॉपर रहे हैं और उन्होंने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. वह सेवानिवृत्त IPS अधिकारी दिलीप जाखड़ के बेटे हैं. 

यह भी पढ़ें-  IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस के तबादले, प्रियंका शुक्ला शाजापुर SP, स‍िमारला प्रसाद DIG

ips-anu-beniwal

ips anu beniwal pregnancy post jabalpur asp run for cyber safety success story

अनु बेनीवाल के पत‍ि भी आईपीएस

IPS अनु बेनीवाल की सफलता की कहानी उन सभी उम्मीदवारों के लिए प्रेरणादायक है जो लगातार मिलने वाली असफलताओं के बाद हिम्मत हार जाते हैं. अनु को यूपीएससी में चौथे प्रयास में मनचाही सफलता मिली. दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से बीएससी और एमएससी करने के बाद उन्होंने कई सालों तक नैनोसाइंस रिसर्च के क्षेत्र में काम किया. इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में आने का फैसला किया.   

अनु बेनीवाल ने असफलताओं से हार नहीं मानी

पहला प्रयास (2018): प्रारंभिक परीक्षा  में असफलता.
दूसरा प्रयास: मुख्य परीक्षा तक पहुंचीं.
तीसरा प्रयास: ऑल इंडिया रैंक (AIR) 683 हासिल की, लेकिन मनपसंद IPS कैडर नहीं मिला.
चौथा प्रयास (2022): ऑल इंडिया रैंक (AIR) 217 हासिल कर अपना सपना पूरा किया और मध्य प्रदेश कैडर में IPS अधिकारी बनीं.  

यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई: संभल में यूं खोला 100 करोड़ का जमीन घोटाला, कभी UP के 7 खूंखार माफिया को मिट्टी में म‍िलाया  
यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा के जज्बे को पति आईपीएस केके बिश्नोई का सैल्यूट, लिखा-जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Madhya Pradesh, Jabalpur, Anu Beniwal IPS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com