विज्ञापन

इंदौर ट्रैफिक विभाग में सनसनी: पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Indore News: इंदौर में ट्रैफिक विभाग में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली है. वो उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इंदौर ट्रैफिक विभाग में सनसनी: पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Indore Traffic Department: इंदौर में ट्रैफिक विभाग में पदस्थ एक युवा पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की चौथी पल्टन पुलिस लाइन की है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित चौथी पल्टन पुलिस लाइन का है, जहां रहने वाले 28 वर्षीय पुलिस जवान अंकित जाट ने बीती रात अपने ही क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

ट्रैफिक विभाग में पदस्थ थे

अंकित जाट मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे और वर्तमान में इंदौर ट्रैफिक विभाग में पदस्थ थे. बताया जा रहा है कि घटना रात के समय की है, जब जवान ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. शुरुआती जांच में व्यक्तिगत और कार्यस्थल से जुड़े तनाव के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

एडिशनल डीसीपी पराग सैनी ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के एक जवान द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर जांच की गई है. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Satna: 6 साल के मासूम के प्राइवेट पार्ट में घुसा सरिया, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com