विज्ञापन

Horrible Death: कार की पिछली सीट पर सो रही पोती को भूल गए दादाजी, दम घुटकर हुई मासूम की दर्दनाक मौत

Heart Wrenching Story: 4 वर्षीय बेबी हाजरा को कार की पिछली सीट पर भूले दादा को करीब 2 घंटे तक पोती की याद नहीं आई, जिससे दम घुटकर उसकी मौत हो गई. बेबी हजारा के परिजन भी कम लापरवाह नहीं निकले, जिन्हें मासूम को तलाशने में बड़ा वक्त लग गया वरना समय रहते बेबी हजारा कार में जिंदा मिल सकती थी.

Horrible Death: कार की पिछली सीट पर सो रही पोती को भूल गए दादाजी, दम घुटकर हुई मासूम की दर्दनाक मौत
GRANDFATHER FORGETS HIS GRANDDAUGHTER IN LOCKED CAR

Child Horrible Death: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दादा की भयानक लापरवाही और भीषण गर्मी के चलते 4 साल की मासूम बच्ची की कार के अंदर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. दरअसल, साबिर हुसैन अपनी पोती बेबी हाजरा को कार से घुमाने ले गए थे. लौटकर वह गलती से मासूम को कार में ही भूल गए और घर चले गए. उस वक्त बच्ची पिछली सीट पर सो रही थी. तपती गर्मी में दो घंटे तक कार लॉक रहने की वजह से बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है.

दर्दनाक हादसे में मारी गई 4 वर्षीय बेबी हाजरा को कार में भूले दादा को करीब 2 घंटे तक उसकी याद नहीं आई, जिससे तेज गर्मी में भट्टी बनी कार में उसकी मौत हो गई. करीब दो घंटे तक परिजन बेबी हजारा को परिजन इधर-उधर तलाशते रहे, लेकिन जब तक कार तक पहुंचे तो वहां मासूम बेसुध पड़ी मिली, जिसे बाद में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

ये भी पढ़ें-सब्सक्रिप्शन पर नाबालिगों को बेचता था पोर्न वीडियो, सोशल मैसेजिंग एप के प्रीमियम चैनल पर मिले ऐसे 8000 VIDEOS

कार की पिछली सीट पर सोई पोती को दादा उतारना भूल गए

हादसा तब हुआ जब बेबी हाजरा को दादा साबिर हुसैन परिवार के दूसरे बच्चों के साथ कार से घूमने गई थी. करीब 1 घंटे बाद दादा बच्चों को घुमाकर घर लौटे तो कार की पिछली सीट पर सो रही बेबी हाजरा को कार से उतारना भूल गए. चढ़ती गर्मी और भरी दोपहर में कार को लॉक कर दादा घर के अंदर चले गए. बताया जाता है करीब दो घंटे तक जब बेबी हजारा घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई. लेकिन बेबी हजारा कार में बंद थी. 

बंद कार में ऑक्सीजन नहीं मिलने से दम घुटकर हुई मासूम की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक दादा साबिर हुसैन मासूम को जब कार की पिछली सीट पर छोड़कर गए थे, तो कार को पूरी तरह से लॉक कर दिया था. कार की खिड़कियां पूरी तरह से बंद होने से आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के बीच बच्ची को ऑक्सीजन नही मिला, जिससे वह बेहोश हो गई. कार में बेसुध मिली बच्ची को जब हॉस्पिटल ले जाया गया तो उसे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि कार की विंडो व ग्लास ऑटोमेटिक थी.

ये भी पढ़ें-VIDEO: सड़क पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था युवक, दरोगा को लगा वीडियो बना रहा, बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़

करीब दो घंटे तक परिवार के सदस्य बेबी हजारा को घर और आसपास ढूंढते रहे हैं और अंततः जब उनकी नजर बाहर धूप में खड़ी कार पर गई थी, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए. झांककर देखा तो मासूम हजारा कार की पिछली सीट पर बेसुध पड़ी थी. यह देख परिजनों के होश उड़ गए, तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

हादसे में जान गंवाने वाली बेबी हजारा दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी

वारदात जूनी इंदौर के नंदन वन कॉलोनी में हुआ. स्थानीय पुलिस ने मासूम की मौत के बाद मर्ग कायम कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि सोमवार को शव का जिला हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम कराया गया. बेबी हाजरा के पिता एक लोहा कारोबारी हैं और दादा साबिर हुसैन के साथ मिलकर एक ट्रक वर्कशॉप चलाते हैं. हादसे में जान गंवाने वाली बेबी हजारा परिवार में दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी. 

ये भी पढ़ें-Student Suicides: छात्र सुसाइड में महाराष्ट्र सबसे आगे, देश में हर दिन औसतन 40 छात्र हार रहे जिंदगी की जंग!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com