विज्ञापन

इंदौर में रियल एस्टेट मंदी की मार! IDA का ₹1020 करोड़ का बजट पेश, कई पुरानी योजनाएं दोहराईं

IDA Budget 2026-27 में आय-व्यय संतुलित दिख रहा है, लेकिन प्रॉपर्टी बिक्री में भारी गिरावट से रियल एस्टेट सेक्टर की मंदी का असर साफ नजर आया. बजट में नई योजनाओं की बजाय ज्यादातर पुरानी घोषणाएं ही दोहराई गई हैं, जबकि सिंहस्थ 2028 और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस बना हुआ है. 

इंदौर में रियल एस्टेट मंदी की मार! IDA का ₹1020 करोड़ का बजट पेश, कई पुरानी योजनाएं दोहराईं

इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार 31 मार्च को बोर्ड बैठक में पास हुआ. इस बार प्राधिकरण ने 1020 करोड़ रुपये की आय और 993 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान रखा है. बजट के आंकड़ों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि रियल एस्टेट सेक्टर की मंदी का असर IDA पर भी पड़ा है.

प्रॉपर्टी बिक्री में भारी गिरावट

आईडीए ने साल 2025-26 में प्रॉपर्टी बिक्री से 1400 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसके मुकाबले सिर्फ 384 करोड़ रुपये की ही बिक्री हो सकी. इससे यह स्पष्ट होता है कि रियल सेक्टर की सुस्ती ने प्राधिकरण की आय को काफी प्रभावित किया है.

एफडी से मिला सहारा

संभागायुक्त और आईडीए प्रशासक डॉ. सुदाम पी खाड़े के मुताबिक, प्राधिकरण को एक हजार करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से लगभग 70 करोड़ रुपये का ब्याज मिला, जिसने वित्तीय स्थिति को कुछ हद तक संतुलित किया. साथ ही अब प्रॉपर्टी बिक्री को बढ़ाने के लिए लगातार ऑक्शन प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए सीईओ को अधिकार दे दिए गए हैं, ताकि हर बार बोर्ड की मंजूरी की जरूरत न पड़े.

स्नेहधाम बनेगा वर्किंग वूमन हॉस्टल

करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से बने बुजुर्गों के स्नेहधाम को चलाने में आ रही दिक्कतों के चलते इसे अब वर्किंग वूमन हॉस्टल में बदलने का प्रस्ताव रखा गया है. हालांकि, इसमें 40% स्थान बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकेगा.

सिंहस्थ 2028 और अधूरी परियोजनाओं पर फोकस

बजट में एक बार फिर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जिक्र किया गया है. इसके तहत MR-10 और MR-12 जैसी सड़कों को जल्द पूरा करने की बात कही गई है. हालांकि, इन परियोजनाओं में अभी कई बाधाएं हैं, जिन्हें दूर करने के लिए प्रशासन स्तर पर बातचीत जारी है.

पुरानी योजनाएं फिर दोहराईं गईं

इस बार के बजट में नई घोषणाओं की कमी दिखी और अधिकांश योजनाएं पिछले साल जैसी ही रहीं.

  • कन्वेंशन सेंटर का निर्माण
  • पीपीपी मॉडल पर स्टार्टअप पार्क
  • विजयनगर में मल्टी मॉडल मोबिलिटी हब
  • सुपर कॉरिडोर पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
  • कुमेड़ी ISBT का संचालन
  • लवकुश फ्लाईओवर का काम
  • विभिन्न टीपीएस योजनाओं को मंजूरी

स्कीम 171 का मुद्दा टला

स्कीम 171 पुष्पविहार को मुक्त करने का मुद्दा ऐन वक्त पर टाल दिया गया. अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने प्रेजेंटेशन के बाद ही लिया जाएगा. पश्चिमी इंदौर के लिए राहत भरी खबर है. चंदननगर क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी मिल गई है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इससे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा. 

यह भी पढ़ें- 3 राज्‍यों की 40 मह‍िलाओं से शादी करना चाहता था अमित चौबे, लेडी प्रोफेसर की ह‍िम्‍मत से खुला 'दूल्‍हे' का राज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com