विज्ञापन

Indore Fire: घर जला... 'चिराग' बुझा, इंदौर आग में मां के साथ अजन्मे बच्चे की भी मौत, गर्भवती थी पुगलिया परिवार की बहू सिमरन

Indore Fire Tragedy: हादसे के बाद सौरभ ने अपनी पत्नी सिमरन से भी छत पर चलने के लिए कहा था, लेकिन वह कुछ सामान लेने के लिए कमरे में चली गई. इसके बाद घर से उसका शव ही बाहर निकली, सिमरन चार महीने की गर्भवती बताई थी, अगर वह पित से साथ छत पर चली जाती तो उसकी जान बच सकती थी.

Indore Fire: घर जला... 'चिराग' बुझा, इंदौर आग में मां के साथ अजन्मे बच्चे की भी मौत, गर्भवती थी पुगलिया परिवार की बहू सिमरन
Indore Fire Tragedy: गर्भवती सिमरन की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी.

Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में EV चार्जिंग के दौरान बंगले में लगी भीषण आग में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिले के ब्रजेश्वरी एनेक्स में लगी आग में दो परिवार तबाह हो गए. हादसे का शिकार हुए पुगलिया परिवार के मुखिया और उनकी गर्भवती बहू सिमरन की भी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इससे उसके गर्भ में पल रहा नवजात भी जन्म से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गया.  

जानकारी के अुनसार, अग्निकांड में जान गंवाने वाले मनोज पुगलिया के तीन बेटे हैं. उनके बड़े बेटे सौरभ की शादी तीन साल पहले सिमरन से हुई थी. सिमरन चार महीने से अधिक की गर्भवती थी, परिवार में खुशियां में आने वाली थीं. डॉक्टर ने उसे आराम करने की सलाह दी थी. वह नीचे की मंजिल पर थी. आग की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई और उसके साथ गर्भ में पल रहे नवजात जान ने भी दम तोड़ दिया.  

Indore EV Fire Case: गैस सिलेंडर और डिजिटल लॉक ने बढ़ाया मौत का खतरा, इंदौर हादसे की पूरी कहानी

जनवरी में शादी,  छोटी बहू मायके में थी 

मनोज के दूसरे बेटे की शादी जनवरी महीने में ही हुई थी. ऐसे में उसकी पत्नी घूमने के लिए मायके गई थी. ऐसे में वह इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से बच गई. उनके तीसरे बेटे की अभी शादी नहीं हुई है.   
Latest and Breaking News on NDTV

पति के साथ छत पर जाती तो बच जाती सिमरन की जान

बताया गया कि हादसे के बाद सौरभ ने अपनी पत्नी सिमरन से भी छत पर चलने के लिए कहा था, लेकिन वह कुछ सामान लेने के लिए कमरे में चली गई. इस दौरान बंगले के नीचे हिस्से में इतना धुआं भर गया कि वहां खड़े रहने भी मुश्किल हो गया. इसके बाद मनोज पुगलिया के तीनों बेटे और पत्नी अपने बंगले की छत से होते हुए पड़ोसी की छत पर पहुंचे. लेकिन, मनोज और बहु सिमरन बाहर नहीं निकल सके. इससे दोनों की मौत हो गई. 

Video: चले लाठी-ठंडे, महिला संग ग्रामीणों ने खदेड़ा, फिर बचकर भागी बिजली विभाग की टीम

बिहार का सेठिया परिवार भी हो गया खत्म 
     

इस हादसे में बिहार के किशनगंज में रहने वाला सेठिया परिवार भी खत्म हो गया. 65 साल के विजय सेठिया अपनी पत्नी सुमन सेठिया, बेटे छोटू सेठिया और बेटी राशि सेठिया के साथ अपने जीजा मनोज पुगलिया के यहां मंगलवार रात को ही आए थे. देर रात सभी सोने चले गए, इसके बाद आग लग गई. घटना में सभी की मौत हो गई. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com