विज्ञापन

'संकल्प से सिद्धि' की ओर; CM मोहन यादव ने इंडिया-यूएस डील और केंद्रीय बजट पर जानिए क्या कहा?

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि यह डील भारत के सशक्त नेतृत्व और वैश्विक साझेदारी में बने विश्वास को दर्शाती है. वहीं मुख्यमंत्री मंगलवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय बजट 2026‑27 में किए गए प्रावधानों को दूरगामी और व्यापक प्रभाव वाला बताया.

'संकल्प से सिद्धि' की ओर; CM मोहन यादव ने इंडिया-यूएस डील और केंद्रीय बजट पर जानिए क्या कहा?
MP News: 'संकल्प से सिद्धि' की ओर; CM मोहन यादव ने इंडिया-यूएस डील और केंद्रीय बजट पर जानिए क्या कहा?

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है. उन्होंने भारत‑अमेरिका के बीच हाल ही में संपन्न ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह समझौता “मेक इन इंडिया” अभियान को नई ऊर्जा देगा, जिससे देश में विकास और निवेश के नए अवसर खुलेंगे. मुख्यमंत्री का कहना है कि यह डील भारत के सशक्त नेतृत्व और वैश्विक साझेदारी में बने विश्वास को दर्शाती है. वहीं मुख्यमंत्री मंगलवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय बजट 2026‑27 में किए गए प्रावधानों को दूरगामी और व्यापक प्रभाव वाला बताया.

महिला सशक्तिकरण और रोजगार पर केंद्रित प्रावधान

सीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है. महिला रोजगार, उद्यमिता और स्व‑सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. उन्होंने कहा कि बजट के ये प्रावधान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होंगे.

फार्मा, बायोटेक, हेल्थ और रिसर्च सेक्टर को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि फार्मा, बायोटेक्नोलॉजी और स्वास्थ्य उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष रियायतें और योजनाएँ घोषित की गई हैं. रिसर्च सेक्टर को समर्थन मिलने से युवाओं और स्टार्ट‑अप्स को भी लाभ मिलेगा. साथ ही, एआई आधारित तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधानों से हाइटेक इंडस्ट्री, डिजिटल निवेश और नवाचार‑आधारित उद्यमिता में बढ़ोतरी होगी, जिससे रोजगार के व्यापक अवसर बनेंगे.

टियर‑1 और टियर‑2 शहरों को मिलेगा बढ़ावा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि बजट में टियर‑1 और टियर‑2 शहरों में शहरी विकास, अधोसंरचना निर्माण और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रावधानों से मध्यप्रदेश के कई प्रमुख शहरों में विकास कार्य तेजी से होंगे.

केंद्र और मध्यप्रदेश का बजट “एक आत्मा, एक तालमेल”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट और मध्यप्रदेश का बजट एक-दूसरे के साथ “एक आत्मा से तालमेल” रखते हैं. उन्होंने कहा कि कृषि, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रावधान राज्य की प्राथमिकताओं से मेल खाते हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी इसे “विकास का बजट” बताया.

मेट्रोपॉलिटन सिटी विकास को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में महानगरीय क्षेत्र के विकास की दिशा में प्रयास जारी हैं. केंद्र सरकार द्वारा मेट्रोपॉलिटन सिटी के लिए किए गए प्रावधानों से राज्य को सीधे लाभ मिलेगा. वर्तमान में प्रदेश में ऐसे शहरों के विकास की तैयारी चल रही है.

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य का उल्लेख

आर्थिक बदलावों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट से पहले और बाद में वैश्विक स्तर पर जो गतिविधियाँ हुई हैं, उनसे भारत की आर्थिक मजबूती साफ दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान आर्थिक संकट से गुजर रहा है और कर्ज के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि भारत स्थिरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

कृषि, कपड़ा उद्योग और युवाओं पर फोकस

सीएम मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों पर विशेष ध्यान दिया गया है. कपड़ा उद्योग में सुधारों पर जोर दिए जाने से उत्पादन बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे. उन्होंने कहा कि इससे मध्यप्रदेश में भी उद्योगों को मजबूती मिलेगी. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी दर में लगातार सुधार हो रहा है और वर्तमान में यह “सिर्फ डेढ़ प्रतिशत” रह गई है.

यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का ऐलान, जानिए क्या है फायदा

यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: भावान्तर योजना लागू करने वाला MP पहला राज्य; जानिए मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

यह भी पढ़ें : Patwari Suspended: ओलावृष्टि से फसल तबाह; ग्वालियर कलेक्टर मौके पर पहुंचीं, लापरवाही पर पटवारी निलंबित

यह भी पढ़ें : Raipur News: डाक विभाग की लापरवाही से खाताधारकों को करोड़ों का नुकसान; उपभोक्ता आयोग ने सुनाया ये फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India US Deal, CM Dr Mohan Yadav, Union Budget 2026-27, Viksit Bharat Budget, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com