विज्ञापन

लव मैरिज के बाद पत्नी को दूसरे से हुआ प्यार, समझाने गए पति-बहन को ससुराल वालों ने जमकर पीटा- VIDEO 

ग्वालियर में प्रेम विवाह के बाद रिश्तों में दरार का मामला सामने आया है, जहां पत्नी के कथित अफेयर को लेकर विवाद बढ़ गया. पत्नी को मनाने पहुंचे पति और उसकी बहन के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लव मैरिज के बाद पत्नी को दूसरे से हुआ प्यार, समझाने गए पति-बहन को ससुराल वालों ने जमकर पीटा- VIDEO 
Gwalior viral video, Love marriage controversy India, Husband wife dispute viral, Family assault case MP, Love marriage dispute case, Wife affair allegation India

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रेम विवाह के बाद पत्नी को कथित तौर पर दूसरे युवक प्यार हो गया. इसी के चलते पति-पत्नी में झगड़ा हो गया. पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई. पत्नी को मनाने के लिए जब पति अपनी बहन के साथ ससुराल पहुंचा, तो ससुराल वालों ने पति और उसकी बहन पर हमला कर दिया. समझौते की नीयत से मायके पहुंचे भाई-बहन की पिटाई का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

प्रेम विवाह के बाद रिश्ते में आई दरार

दरअसल, ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र का यह मामला एक प्रेम विवाह से जुड़ा है. विजय मिश्रा नाम के युवक ने करीब चार साल पहले युवती से प्रेम विवाह किया था. शादी के शुरुआती दिन सामान्य थे और दोनों का एक बेटा भी है. लेकिन समय के साथ पति को पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस होने लगा, जिससे शक की शुरुआत हुई.

व्हाट्सएप चैट से सामने आई सच्चाई- पति  

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का एक अन्य शादीशुदा युवक से संबंध बन गया था. उसने दावा किया कि पत्नी के मोबाइल में मिले व्हाट्सएप चैट से इस बात की पुष्टि हुई. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा और हालात इतने बिगड़े कि पत्नी गुस्से में अपने मायके चली गई.

समझाने पहुंचे पति और बहन की पिटाई

मामले को शांत करने के इरादे से विजय मिश्रा अपनी बहन के साथ पत्नी के मायके खल्लासीपुरा पहुंचा. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और मामला सुलझाने की कोशिश की. लेकिन कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ती गई और माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया.

बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी के परिजनों ने युवक और उसकी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी. घर के बाहर सड़क पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई. सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों को पीटा जा रहा है.

पीड़ित भाई बहन ने थाने में की शिकायत

घटना के बाद पीड़ित भाई-बहन सीधे इंदरगंज थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. उनका कहना है कि वे केवल समझौता करने गए थे, लेकिन उनके साथ बदसलूकी के बाद हमला कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के बयान लेना शुरू कर दिया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com