Fraud Case Gwalior: ग्वालियर में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार में एक बुजुर्ग महिला से दान दिलाने का लालच देकर सोने के गहने ठग लिए गए. ठग ने महिला को कुरकुरे का पैकेट थमाया और इसी दौरान गहनों का पैकेट बदलकर फरार हो गया. सात दिनों में महिलाओं के साथ हुई यह पांचवीं ठगी की वारदात है, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.
सदर बाजार में बुजुर्ग महिला बनी शिकार
घटना मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार की है. बुजुर्ग महिला बाजार में खरीदारी के लिए निकली थीं. महिला भगवा वस्त्र धारण करती हैं और साधु‑संत जैसा जीवन जीती हैं, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने उनसे बातचीत शुरू की.
दान का लालच देकर उतारे गहने
ठगों ने महिला को बताया कि वे उन्हें बड़ा दान दिलवा सकते हैं. लालच में आकर महिला ने उनके कहने पर अपने सोने के गहने उतारकर एक पैकेट में रख लिए. इसी दौरान ठग खाने के बहाने कुरकुरे का पैकेट लेकर आया.

Fraud Case Gwalior: ग्वालियर ठगी मामला
कुरकुरे के बहाने बदला पैकेट
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला गहनों का पैकेट पास में रखकर कुरकुरे खाने लगीं. इसी दौरान ठग ने चालाकी से गहनों का पैकेट बदल दिया और मौके से फरार हो गया. कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ.
थाने पहुंची पीड़िता, CCTV में दिखा ठग
ठगी का शिकार होने के बाद बुजुर्ग महिला मुरार थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना बताई. पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें ठग की तस्वीरें कैद हुई हैं.
लगातार बढ़ रही ठगी की वारदातें
पुलिस के अनुसार, पिछले सात दिनों में महिलाओं से ठगी की यह पांचवीं घटना है. लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है. पुलिस हुलिये के आधार पर ठग गिरोह की तलाश में जुटी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें : दुर्ग में BJP नेता और बिजनेसमैन चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED का छापा; घर‑ऑफिस पर जांच से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें : जमीन विवाद में भाई ने भाई की ली जान, चाकू से हमला; नीमच में सनसनीखेज वारदात, आरोपी का बेटा फरार
यह भी पढ़ें : WhatsApp ग्रुप विवाद; 3 दोस्तों पर देहरादून में जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : केरल में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, देह व्यापार मामले में 6 अन्य हिरासत में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं