Gwalior Nursing Homes Registrations Cancelled: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सीएमएचओ ने आठ नर्सिंग होम का पंजीयन रद्द कर दिया है. इन नर्सिंग होम के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी नहीं थीं. CMHO ने कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के निर्देश पर इन नर्सिंग होम्स का पंजीयन निरस्त कर दिया है. आठ नर्सिंग होम्स ने बार-बार नोटिस के बावजूद अनुपालन नहीं किया. इन नर्सिंग होम्स में देहली हॉस्पीटल, डॉक्टर प्लस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, रियल लाईफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, नूतन नर्सिंगहोम, सर्वधर्म हॉस्पीटल, मुदगल हॉस्पीटल एण्ड ट्रामा सेन्टर, मंगल नेत्रालय और नीलकण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल शामिल है.
नोटिस के बावजूद नियम का नहीं किया पालन
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर जिले में निजी अस्पताल आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे और मरीजों के उपचार के साथ उनकी सुरक्षा के शासकीय नियमों का भी पूरा पालन करे. उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले के 8 नर्सिंग होमों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाण पत्र की अनुमति न लेने पर उन्हें नोटिस भेजा गया था.
उन्होंने बताया कि नोटिस में समझाइश भी दी गई, लेकिन इन्होंने समय सीमा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाण पत्र या अनुमति पत्र प्राप्त कर दस्तावेज मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर के कार्यालय में नहीं किया गया... इस वजह से इन 8 नर्सिंग होमों का पंजीयन निरस्त किया गया है.
इन 8 नर्सिंग होमों का पंजीयन निरस्त
- देहली हॉस्पीटल, बारादरी चैराह, मुरार, ग्वालियर
- डॉक्टर प्लस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, बडागांव रोड ग्वालियर
- रियल लाईफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, हॉस्पीटल रोड, ग्वालियर
- नूतन नर्सिंगहोम, किला रोड, ग्वालियर
- सर्वधर्म हॉस्पीटल, खेडियामोडी चितौरा रोड़ बडागांव, ग्वालियर
- मुदगल हॉस्पीटल एण्ड ट्रामा सेन्टर, सागरताल रोड, ग्वालियर
- मंगल नेत्रालय, सेंथरी शनिचारा रोड़, महाराजपुरा, ग्वालियर
- नीलकण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, डीडीनगर भिण्ड रोड, ग्वालियर
ये भी पढ़ें: हैवान पिता: नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से किया हमला, बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं